मनोरंजन

Bigg Boss 17: मुनव्वर फारुकी से रही रिलेशनशिप की चर्चा, कॉमेडियन पर लगा चुकीं टू-टाइमिंग का आरोप

टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ (Bigg Boss 17) इन दिनों काफी चर्चा में है। खबरों में सामने आ रहा है कि शो में मेकर्स एक नया धमाका करने वाले हैं। मेकर्स बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट आयशा खान को लेकर आने वाले हैं। जी हां, ये वही आयशा खान हैं, जिनका नाम मुनव्वर फारुकी के साथ जुड़ चुका है। ऐसे में आज हम आपको आयशा खान के बारे में बता रहे हैं।

खबरों की मानें तो मेकर्स मुनव्वर फारुकी के सामने आयशा खान की एंट्री करवाने वाले हैं। वो वीकेंड का वार स्पेशल में हिस्सा लेने वाली हैं। कहा जा रहा है कि वो मुनव्वर फारुकी के सामने अपनी लव लाइफ को लेकर खुलासे करने वाली हैं। अब दोनों के फेसऑफ के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। लोग जानने के लिए उत्सुक हो गए हैं कि आखिर आयशा खान स्टैंडअप कॉमेडियन को लेकर क्या खुलासे करने वाली हैं और मुनव्वर टू-टाइमिंग के आरोपों को स्वीकारेंगे या नहीं।

आयशा खान ने मुनव्वर पर लगाया था टू-टाइमिंग का आरोप

गौरतलब है कि आयशा खान ने कुछ दिनों पहले ही एक इंटरव्यू में बिना मुनव्वर फारुकी का नाम लिए उन पर टू-टाइमिंग के आरोप लगा चुकी हैं। उन्होंने मुनव्वर फारुकी की गर्लफ्रेंड नाजिला सीताशी और उनके साथ टू-टाइमिंग का आरोप लगाया था। एक्ट्रेस ने बताया था कि शो का एक कंटेस्टेंट, जो तलाकशुदा है और एक बेटे का पिता है। वो अपनी गर्लफ्रेंड के साथ-साथ उन्हे भी डेट कर चुका है। आयशा खान के इन आरोपों ने इंडस्ट्री में तहलका ही मचा दिया था। इसके बाद अब आयशा खान को बिग बॉस के मेकर्स ने शो में आने के लिए न्यौता दे दिया है। ऐसे में आगे का खेल देखना काफी दिलचस्प होने वाला है कि आगे क्या होता है।

Bigg Boss 17: कौन हैं आयशा खान?

वहीं, अगर अब आयशा खान के बारे में बात की जाए तो वो एक्ट्रेस होने के साथ-साथ मॉडल और इन्फ्लुएंसर हैं। उन्हें स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी की एक्स गर्लफ्रेंड भी माना जाता है। IMDB के अनुसार, आयशा खान के पाकिस्तानी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने कई पाकिस्तानी टीवी शोज में काम किया है। उनका जन्म पाकिस्तान के लाहौर में 27 सितंबर, 1981 में हुआ था। उनके पिता एक पंजाबी परिवार से आते हैं और मां कश्मीरी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। आयशा की परवरिश अबु धाबी और कनाडा में हुई है। उन्हें ‘माने ना ये दिल’ और ‘काफिर’ के लिए जाना जाता है। एक्ट्रेस को पहचान 2003 में आए पाकिस्तानी टीवी सीरियल ‘मेहंदी’ में सेजल के रोल से मिली। इसमें उनके अपोजिट हुमायुं सईद थे।

ये भी पढ़ें-Tiger 3: धड़ल्ले से जारी एडवांस बुकिंग, करीब साढ़े 5 लाख टिकट बिके

Related Articles

Back to top button