कांग्रेस के पास नहीं है विकास का कोई रोडमैप : पीएम मोदी

Share

Madhya Pradesh: राज्य विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए सतना पहुंचे पीएम मोदी ने एक सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। और कांग्रेस के गुब्बारे की हवा निकल गई। कांग्रेस के पास मध्यप्रदेश के विकास का कोई रोडमैप नहीं है।

अब सबके विकास का समय आया है

जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि राम मंदिर बन रहा है और पुरे देश में इसकी चर्चा है। अब सबके विकास का समय आया है। मध्यप्रदेश में गरीबों के लाखों घर बनाए गए हैं। मोदी घर देने की गांरटी देता है। मध्यप्रदेश के हर एक कार्य में कांग्रेस सरकार रोड़ा अटकाती थी और कांग्रेस ने एमपी को अंधेरे कुएं में धकेल दिया था।

मोदी आपको पक्के मकान की गारंटी देता है

पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। आपके वोट के चलते देश के दुश्मनों का हौसला पस्त है। कांग्रेस की झूठ की गुब्बारे की हवा निकल गयी है। कांग्रेस के पास एमपी के विकास का कोई रोडमैप नहीं है। कांग्रेस का चेहरा थका और हारा हुआ है। जहां-जहां कांग्रेस आई वहां-वहां तबाही लेकर आई है। अगर आपने कांग्रेस को वोट किया तो केंद्र सरकार से मिलने वाली सभी सहायता बंद कर दी जाएगी। कांग्रेस सरकार लोगों को पक्का मकान देने में विफल रही। किंतु, मोदी आपको पक्के मकान की गारंटी देता है।

अब रुकना नहीं, थकना नहीं

पीएम मोदी ने अयोध्या में बन रहे राम मंदिर का जिक्र करते हुए कहा कि इन दिनों मैं जहां भी जाता हूं, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की चर्चा होती है। हर तरफ खुशी की लहर है। अब रुकना नहीं है, थकना नहीं है और विश्राम का प्रश्न तो पैदा ही नहीं होता।

यह भी पढ़ें – Dhanteras: धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का सुनहरा अवसर, कीमतों में आई गिरावट

अन्य खबरें