राष्ट्रीय

भारत ने रचा इतिहास, Mission Gaganyaan की पहली टेंस्टिंग सफलतापूर्वक लॉन्च

Mission Gaganyaan: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) आज श्रीहरिकोटा परीक्षण रेंज से गगनयान मिशन के व्हीकल टेस्ट फ्लाइट (टीवी-डी1) का पहला परीक्षण सफलतपूर्वक लॉन्च कर इतिहास रच दिया है। इसरो ने रविवार सुबह 10 बजे श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से गगनयान के क्रू मॉड्यूल को सफलता पूर्वक लॉन्च किया।  हालांकि खराब मौसम के चलते इसे रोक दिया गया था। फिर 10 बजे तक इसे लॉन्च कर दिया। टेस्ट व्हीकल अबॉर्ट मिशन-1 (Test Vehicle Abort Mission -1) और टेस्ट व्हीकल डेवलपमेंट फ्लाइंट (TV-D1) भी कहा जा रहा है।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) अपने गगनयान मिशन की पहली टेस्ट फ्लाइट सुबह 8 बजे लॉन्च होनी थी लेकिन खराब मौसम के कारण समय में बदलाव करना पड़ा। इसरो (ISRO) के चीफ एस सोमनाथ ने बताया थी कि खराब मौसम की वजह से आज लॉन्च होने वाले मिशन को होल्ड कर दिया गया। लेकिन फिर कुछ ही मिनटों के अंदर गगनयान मिशन का लॉन्च कर दिया गया। की चुनौतियों को पार करते हुए आसमान की ओर अपनी उड़ान भर ली। वो कहते हैं न अंत भला तो सब भला ।

इसे टेस्ट व्हीकल अबॉर्ट मिशन-1 (Test Vehicle Abort Mission -1) कहा जा रहा है। साथ ही इसे टेस्ट व्हीकल डेवलपमेंट फ्लाइंट (TV-D1) भी कहा जा रहा है।

सफल लॉन्चिंग पर इसरो प्रमुख ने कही ये बात

इसरो प्रमुख एस. सोमनाथ ने गगनयान की सफलता को लेकर कहा, “मुझे गगनयान टीवी-डी1 मिशन की सफलता की घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है।” उन्होंने टीवी-डी-1 टेस्ट मिशन: क्रू एस्केप मॉड्यूल की सफल लैंडिंग के बाद वैज्ञानिकों को बधाई दी।

ये भी पढ़ें:Mission Gaganyaan का काउंटडाउन शुरू, कल सुबह 8 बजे भरेगा उड़ान

Related Articles

Back to top button