खेल

MS Dhoni Birthday: माही को 42वें बर्थडे पर इस अंदाज में दी रविन्द्र जडेजा और सुरेश रैना ने बधाई..

आखिरी गेंद पर छक्का जड़ मैच को अपने नाम करने वाले अपने हैलिकॉप्टर शॉट से फैंस के दिलों पर राज करने वाले और भारत को दूसरी बार वर्ल्ड का खिताब दिलाने वाले कैप्टन कूल महेंद्र सिंद धोनी आज यानी 7 जुलाई को अपना 42वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रहे हैं। वहीं बधाईयों का भी तांता लगना शुरु हो गया है। ऐसे में धोनी के 42वें जन्मदिन के खास मौके पर सुरेश रैना ने उन्हें खास अंदाज में बर्थ डे विश किया है।

रैना ने अपने इंस्टा पोस्ट में लिखा

बता दें कि सुरेश रैना और महेंद्र सिंह धोनी साथ में 12 साल तक चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल के लिए खेलते थे। इसी बीच दोनो में काफी गहरी दोस्ती हो गई और इन दोनों की जोड़ी को फैंस भी काफी पसंद करते हैं।

टीम इंडिया के पूर्व स्टार ऑलराउंडर सुरेश रैना ने धोनी के 42वें जन्मदिन पर उन्हें खास अंदाज में विश किया है। रैना ने अपने इंस्टा पोस्ट में लिखा है कि “मेरे बड़े भाई धोनी को को जन्मदिन की शुभकामनाएं। पिच शेयर करने से लेकर जो ड्रीम हमने शेयर किए हैं, वे अटूट है।” रैना ने आगे लिखा, “एक लीडर और दोस्त के रूप में आप मेरे मार्गदर्शक रहे हैं और रैना ने अपने पोस्ट में धोनी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।”

रवींद्र जडेजा ने अपने इंस्टा पोस्ट में लिखा

रवींद्र जडेजा ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा है कि “2009 से लेकर आज तक हमारा साथ है, आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं भाई। जल्द मिलते हैं येलो में।”

वहीं भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हार्दिक पंड्या ने भी इंस्टाग्राम पर धोनी के लिए एक बर्थडे पोस्ट लिखा और जन्मदिन की बधाई दी।

ये भी पढ़े: Mahendra Singh Dhoni Birthday: फिल्मी लव स्टोरी से कितनी अलग है महेंद्र सिंह धोनी की रियल लव स्टोरी? बचपन की दोस्त से कैसे हुआ प्यार?

Related Articles

Back to top button