‘आतंकियों को अब बिरयानी नहीं गोली खिलाई जाती है’: नित्यानंद राय

पूर्व विधायक स्व नारायण सिंह की पुण्यतिथि में पहुंचे मंत्री नित्यानंद राय
औरंगाबाद में एक कार्यक्रम में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने शनिवार को कहा कि आतंकवादियों को अब बिरयानी नहीं गोलियां खिलाई जाती हैं।
उन्होंने कहा कि औरंगाबाद में नक्सलवाद पनप रहा था लेकिन आज यहां से नक्सलवाद समाप्त हो गया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का ही जलवा है जहां आतंकी भय से कश्मीर को खाली कर रहे हैं।
यह बात केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल के गढ़ बारुण में पूर्व विधायक स्व नारायण सिंह की 7वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित समारोह के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कही.
नित्यानंद राय ने कहा आज का भारत 21वीं सदी का भारत है जहां दोस्तों के साथ दोस्ती और दुश्मनों के साथ उसी के अंदाज में बात की जाती है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश का इतिहास उलट कर देख लीजिए।
यहां पहले सीरियल ब्लास्ट हुआ करते थे। बेकसूर लोगों की जान जाती थी। लेकिन अब भारतीय सैनिक एक गोली में चार चार आतंकियों को मार गिराते हैं। ऐसी ताकत और साहस आज सेना में भरे गए हैं।
ये भी पढ़ें: ‘ओवरटाइम वर्क अलाउंस के हक़दार नहीं सरकारी कर्मचारी: सुप्रीम कोर्ट