Madhya Pradesh

MP NEWS: चुनावी जंग के लिए कांग्रेस-बीजेपी की एक जैसी रणनीति

मध्यप्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव के लिए बीजेपी कांग्रेस सहित कई राजनीतिक दल रणनीति बनाने में जुटे है। 230 विधानसभा क्षेत्रों में जिताऊ चेहरों की तलाश के लिए सर्वे करवाए जा रहे है। इन सबके बीच प्रदेश का बड़ा वोट समूह कर्मचारी वर्ग जो सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है।

राजनीतिक दलों के सामने डिमांड कर दी है कि कर्मचारियों को भी लोकसभा और विधानसभा नगरीय निकायों के टिकट देकर जनप्रतिनिधि बनाया जाए ताकि वह कर्मचारी वर्ग की बात उठा सके। प्रदेश के कर्मचारी महागठबंधन ने बीजेपी कांग्रेस सहित अन्य दलों से कर्मचारियों सेवानिवृत कर्मचारियों को भी चुनाव में मौक़ा देने की मांग की है। हालाकिं यह बात अलग है कि पहले भी बीजेपी और कांग्रेस ने कुछ कर्मचारी नेताओं को टिकट देकर विधायक बनाया।

अब एक बार फिर कर्मचारी संगठन यह मांग करने लगे है।चुनाव लड़ने के लिए कर्मचारियों को पद से इस्तीफा भी देना होता है। वहीं कर्मचारियों की इस डिमांड पर बीजेपी और कांग्रेस के शुर एक जैसे है क्योकिं कर्मचारी वोट सत्ता की कुर्सी तक पहुंचने के लिए सबसे महत्वपूर्ण सीढ़ी है।

Related Articles

Back to top button