खेल

Women Asia Cup 2022: भारत ने रचा इतिहास, एशिया कप हुआ भारत के नाम, गेंदबाजों का चला जादू

फिर एक बार भारत की महिलाओं ने देश का सिर गर्व से उंचा कर दिया मिली जानकारी के हिसाब से भारत ने  महिला एशिया कप में धमाकेदार अंदाज में फाइनल मुकाबला जीत कर हिंदुस्तान ने एशिया कप  अपनी झोली में डाल दिया है। बता दें कि भारत ने महिला एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका को आठ विकेट से हरा दिया है।

श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट गवाकर 65 रन बनाए थे। इसके जवाब में उतरी भारतीय टीम ने 8.3 ओवर में दो विकेट खोकर 71 रन बनाए और मैच आठ विकेट से जीत लिया। स्मृति मंधाना ने छक्के के साथ मैच खत्म किया। उन्होंने 25 गेंदों में 51 रन की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से छह चौके और तीन छक्के निकले।

गेंदबाजी में भारत के गेंदबाजों का जादू चलता दिखा लिए रेणुका सिंह ने तीन विकेट लिए थे, जबकि राजेश्वरी गायकवाड़ और स्नेह राणा को दो-दो विकेट मिले थे। वहीं, श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा 18 रन रणवीरा ने बनाए। उनके अलावा सिर्फ राणासिंघे ही दहाई का आंकड़ा छू पाईं, जिन्होंने 13 रन बनाए।

Related Articles

Back to top button