बड़ी ख़बरराजनीतिराष्ट्रीय

टी-शर्ट के बाद अब अशोक गहलोत ने बताई अमित शाह के ‘मफलर’ की कीमत

कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर राहुल गांधी टी-शर्ट को लेकर तंज कसा था। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस पर पलटवार करते हुए कहा कि अमित शाह के मफलर की कीमत 80,000 रुपये है। अशोक गहलोत ने तो ये भी बताया कि भाजपी के नेता तो ढ़ाई लाख के चश्मे लगाते हैं। ट्विटर पर कुछ समय पहले कई भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी की टी-शर्ट की फोटो डालते हुए उसकी कीमत बताई थी।

अशोक गहलोत ने तंज कसते हुए यह भी कहा है कि भारत जोड़ो यात्रा की लोकप्रियता को देखकर भाजपा नेता परेशान हैं। उनके पास कहने के लिए कुछ नहीं है तो वो राहुल की टी-शर्ट की बात करने लगे। मुख्यमंत्री ने यह दावा भी किया कि भाजपा के नेता खुद 2.5 लाख के चश्में लगाते है। उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि अमित के मफलर की 80000 रुपये है।

अशोक गहलोत ने चुरु में पत्रकोरों से बात करते हुए कहा कि भाजपा टी-शर्ट की राजनीति इसलिए कर रही है क्योंकि भारत जोड़ो यात्रा को आम जानता का समर्थन मिल रहा है। उन्होंनो कहा कि भाजपा के सारे नेता आपना काम झोड़कर राहुल गांधी पर अटैक करते है। भाजपा के नेता भारत जोड़ो यात्रा की लोकप्रियता को देखकर परेशान हो रहे हैं।

Related Articles

Back to top button