
बिहार में नई सरकार बनने के बाद नेताओं का मिलने मिलाने का दौर भी शुरू हो गया है। इसी कड़ी में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मिलने पहुंचे
इस दौरान लालू यादव के दोनों बेटे उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव भी वहीं मौजूद रहे। मालूम हो कि लालू यादव आज शाम ही को दिल्ली एम्स से उपचार के बाद बिहार लौटे हैं। बता दें कि मीडिया से बात करते हुए मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि तानाशाह सरकार को जड़ से हटाना है।
लालू ने मोदी पर कसा सियासी तंज
खास बात ये रही कि लालू यादव आज अपने पुराने अंदाज में नजर आए। बिहार बदले राजनीतिक समीकरण और कैबिनेट विस्तार के बीच लालू पहली बार मीडिया के सामने आए। इस दौरान उनसे 2024 के आम चुनाव से जुड़ा सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि तानाशाह सरकार को हटाना है। मोदी को हटाना है। उन्होंने पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता सुशील मोदी को ‘झूठा’ करार दे डाला।
राजद सुप्रीमो नई जेडीयू-महागठबंधन सरकार के कैबिनेट विस्तार में शामिल नहीं हो पाए थे। पहले खबरें आ रही थीं कि वो शपथ ग्रहण में शिरकत करेंगे। लेकिन स्वास्थ्य कारणों के चलते वह शामिल नहीं हो पाए थे। मिली जानकारी के अनुसार राबड़ी आवास पर गिरने से कंधे में आया था फ्रैक्चर, जिसी वजह से लालू को पिछले महीने छह जुलाई को दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। पटना स्थित राबड़ी आवास पर सीढ़ियों से गिरने से उनके कंधे में फ्रैक्चर आया था।