Uttar Pradeshबड़ी ख़बरराजनीतिराष्ट्रीय

जेल से बाहर आए आजम खान, 27 महीने बाद जेल से हुए रिहा

सपा के वरिष्‍ठ नेता आजम खान सीतापुर जेल से रिहा होंगे। आजम खान के दोनों बेटे अब्दुल्ला और अदीब उन्हें लेने के लिए सीतापुर जेल पहुंचे। आजम खान 27 महीने बाद आज सीतापुर जेल से बाहर आए है। दरअसल गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद भी सपा नेता आजम खां जेल से रिहा नहीं हो सके। उनकी रिहाई का फरमान जिला कारागार नहीं पहुंच सका। आज रिहाई पर आजम को रिसीव करने शिवपाल सिंह यादव भी सीतापुर जेल पहुंचे हैं।रिहाई के बाद हम सीधे रामपुर जाएंगे। आजम को कल सुप्रीम कोर्ट से अपने खिलाफ दर्ज 89 वें मामले में अंतरिम जमानत मिली थी। 

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1527478498062831616?s=20&t=e765s-cMYlBQxWcGkY3lVw

शिवपाल यादव बोले- ये आजम खान की जीत है

वहीं आजम खान की जमानत पर शिवपाल यादव ने कहा, न्याय की जीत है। आजम खान की जीत है। हम लोग समाजवादी है। हमेशा नेता जी से सीखा है कि सुख दुख में साथ रहना। अखिलेश यादव से नाराजगी पर शिवपाल यादव ने कहा, ये तो उन्हीं से पूछिए। शिवपाल यादव ने कहा, वे रामपुर नहीं जाएंगे। वे लखनऊ जाएंगे। उनकी आज आजम खान से बात हो गई है। 

Related Articles

Back to top button