
Delhi-Meerut Expressway: दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे (Delhi-Meerut Expressway) पर ठीक एक साल बाद फिर लोगों को टोल शुल्क देना होगा। बता दें कि एक अप्रैल 2021 से एक्सप्रेस-वे को वाहनों के लिए खोला गया था लेकिन आज सुबह ठीक 8:00 बजे मेरठ स्थित काशी टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहनों से टोल शुल्क लिया गया। फास्टेग के जरिए लोगों को अब 155 रूपए देना होगा। अगर हम शुल्क की बात करें तो मेरठ से सरायकाले खां तक हल्के वाहनों से 155 रुपये लिए जाएंगे।
अब नही कर सकेंगे मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर फ्री सफर
वहीं भोजपुर तक सबसे कम 25 रुपये लिए जाएंगे। वहीं जो लोग महीनेभर सफर करते है या जिनका आना-जाना रोज लगा रहता है वो 50 रुपए टोल शुल्क फास्टटेग के माध्यम से एक बार में जमा कर सकते हैं। इस शुल्क पर प्रतिदिन के टोल शुल्क (Delhi-Meerut Expressway) का दो तिहाई ही देना होगा। वहीं टोल लेने वाले चयनित कंपनी का कहना है की टोल फास्टैग के जरिए वसूला जाएगा। जिन वाहनों पर फास्टैग नहीं होगा या खाते में धनराशि नहीं होगी, उन्हें दोगुना टोल यानी अर्थदंड देना पड़ेगा। टोल वसूली के लिए चयनित कंपनी पाथ लिमिटेड ने ट्रायल पूरा कर लिया है। टोल प्रक्रिया के शुभारंभ पर एनएचएआई से तमाम कर्मचारी वहां मौजूद रहे।
24 घंटे बाद लौटने पर देना होगा पूरा शुल्क
टोल शुरू होने के बाद भी दोपहिया और तिपहिया वाहन एक्सप्रेस वे (Delhi-Meerut Expressway) पर दौड़ते नज़र आए। हालांकि टोल कर्मचारियो ने बताया की अभी कई लोगों को इसकी जानकारी नहीं है पर आने वाले एक-दो दिन में रोक लगा दी जाएगी वही, टोल बूथ पर महिला कर्मचारी भी कार्य करती मिली। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर अगर आप 24 घंटे के अंदर घर वापस लौट आते हैं तो इसमें आप को छूट मिलेगी और अगर 24 घंटे के बाद लौटते हैं तो आने और जाने का पूरा टोल देना होगा।
इन टोल बूथों पर होगी वसूली
काशी टोल प्लाजा, भोजपुर, रसूलपुर, डासना, डूंडाहेड़ा, इंदिरापुरम, सरायकाले खां
हर वाहन का अपना निर्धारित शुल्क
हल्के निजी वाहन 25 50 70 85 105 155
हल्के वाणिज्यिक वाहन 40 80 110 135 165 245
बस ट्रक दो एक्सल 80 175 230 280 350 520
तीन एक्सल वाहन 90 190 255 305 385 565
चार से छह एक्सल 125 270 365 440 550 815