Uttar Pradeshराष्ट्रीय

कानपुर के टाटमिल चौराहे पर भीषण हादसा, 5 की मौत, राष्ट्रपति ने जताया शोक

Kanpur Bus Accident: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर में रविवार रात बड़ी घटना हुई। एक इलेक्ट्रिक बस (Electric Bus) टाटमिल चौराहे पर बेकाबू होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह घटना करीब रात 11:30 बजे हुई। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

इस दुर्घटना में कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई। घटना में कई लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस बस चला रहे ड्राइवर की तलाश में जुट गई है। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य चल रहा है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जताया शोक

घटना के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शोक व्यक्त किया है। राष्ट्रपति ने ट्वीट कर कहा, ‘कानपुर में हुई बस दुर्घटना में कई लोगों के हताहत होने की खबर से अत्यंत दुःख हुआ है। इस घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहन शोक-संवेदनाएं। मैं घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।’

https://twitter.com/rashtrapatibhvn/status/1487974179433422849

प्रियंका गांधी ने जताया शोक

घटना पर प्रियंका गांधी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा, ‘कानपुर से सड़क हादसे का बहुत ही दुखद समाचार प्राप्त हुआ। मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदनाएं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि घायलों को जल्द स्वास्थ्य लाभ मिले।’

https://twitter.com/priyankagandhi/status/1487868124716171266

योगी ने दिया हर संभव चिकित्सा का निर्देश

घटना पर शोक व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘कानपुर में हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु अत्यंत दुःखद है। परमपिता दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोक संतप्त परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति दें। घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने हेतु प्रशासन को निर्देश दे दिए गए हैं।’

https://twitter.com/myogiadityanath/status/1487988925326979072

Related Articles

Back to top button