मनोरंजनलाइफ़स्टाइलवायरल

कतर की सबसे ऊंची इमारत पर दिखा मौनी राय की खूबसूरती का जादू

बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय अक्सर अपने खुबसूरत और स्टनिंग लुक को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। मौनी अपनी दिलकश अदाओं से फैन्स का दिल जीतने का हुनर जानती हैं। मौनी एक बार फिर अपनी खूबसूरती का जादू बिखेरती नजर आ रही हैं।

मौनी इन दिनों कतर की राजधानी दोहा में हैं। मौनी सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहने वाली एक्ट्रेस में से एक हैं। मौनी सोशल मीडिया पर पोस्ट की जाने वाली अपनी हर खूबसूरत तस्वीर और जबरदस्त वीडियो से फैन्स को अपना दीवाना बना देती हैं। उन्होंने अपना लेटेस्ट वीडियो अपने ऑफिशियल इंस्टा हैंडल पर अपलोड किया है।

इस वीडियो में मौनी ‘कतर’ की सबसे ऊंची बिल्डिंग की छत पर अपनी खूबसूरती का जादू बिखेरती नजर आ रही हैं. इस वीडियो में मौनी ने पिंक कलर का ऑफ शोल्डर साइड स्लिट गाउन पहना हुआ है। इस खुबसूरत गाउन के साथ मौनी को हाई हील सैंडल पहने कैटवॉक करते हुए देखा जा सकता है। मौनी ने इस लुक में व्हाइट कलर का गॉगल पहना हुआ है, जिसने उनके लुक को पूरा किया है।

इस वीडियो में शहर की खूबसूरती के साथ-साथ मौनी की खूबसूरती फैंस को खूब पसंद आ रही है। मौनी रॉय ने अपने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘इस शहर की खूबसूरती से प्यार हो गया। दुनिया के शीर्ष पर’। सेलेब्रिटीज ने मौनी की खूबसूरती की काफी तारीफ की है। मौनी के इस पोस्ट पर एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने जहां ‘उफ्फ’ लिखा है वहीं टीवी एक्ट्रेस आशा नेगी ने लिखा, ‘ऐसी ब्यूटी’. वहीं एक्ट्रेस आशका गरोडिया ने हॉट इमोजी पोस्ट किया।

मौनी के फैंस ने उन्हें ग्रेसफुल और स्टनिंग बताया। उनके एक फैन पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘तुम रानी लग रही हो’।

Related Articles

Back to top button