विदेश

दुनियाभर में वैक्सीन की आपूर्ति में समानता नहीं, लंबी खिंच सकती है महामारी- WHO

नई दिल्ली: WHO यानी विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि कोरोना महामारी उम्मीद से एक साल अधिक खिंच सकती है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने आगे कहा कि इसका कारण गरीब देशों में टीके न लग पाना है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक वरिष्ठ अधिकारी ब्रूस ऑलवर्ड ने कहा है इसका साफ़तौर पर मतलब ये है कि 2022 के ज्यादातर महीनों में ये बीमारी खिंच सकती है।

क्योंकि दुनिया के गरीब और जरूरतमंद देशों तक जरूरत के मुताबिक टीके नहीं पहुंच पाए हैं।

अफ्रीका की आबादी के केवल 5 प्रतिशत लोगों का ही टीकाकरण अब तक संभव हो पाया है। जबकि दूसरे देशों में ये संख्या 40 प्रतिशत हैं।

अब तक कोविड वैक्सीनेशन केवल अमीर देशों या फिर मध्यम आय वाले देशों में ही सुचारू रूप से संभव हो पाया है।

वहीं अफ्रीका में अब तक 2.6 प्रतिशत डोज ही दिए गए हैं।

उधर भारत ने 100 करोड़ वैक्सीनेशन का आंकड़ा भी प्राप्त कर लिया है।

Related Articles

Back to top button