Punjab News : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत शुरू की गई ‘गैंगस्टरां ते वार’ मुहिम के 65वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के पहचाने और मैप किए गए 551 ठिकानों पर छापेमारी की.
उल्लेखनीय है कि “’गैंगस्टरां ते वार” पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए एक निर्णायक अभियान है, जिसे 20 जनवरी 2026 को पुलिस महानिदेशक गौरव यादव द्वारा शुरू किया गया था. एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्य भर में विशेष अभियान चला रही हैं.
65वें दिन पुलिस ने 201 गिरफ्तारियां की
65वें दिन की कार्रवाई के दौरान पुलिस टीमों ने 201 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 3 हथियार बरामद किए. इसके साथ ही इस मुहिम की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 17,005 हो गई है.
हेल्पलाइन से साझा करें सूचना
इसके अलावा 120 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई, जबकि 120 व्यक्तियों को जांच और पूछताछ के बाद रिहा कर दिया गया. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 6 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया. लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन 93946-93946 के माध्यम से गुप्त रूप से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में जानकारी दे सकते हैं और अपराध संबंधी सूचनाएं साझा कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें- LPG Crisis Charge : होटल और रेस्टोरेंट अब ग्राहकों से नहीं ले सकेंगे LPG चार्ज, जानिए क्या है पूरा मामला
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप








