Punjab

बिजली बिल की शिकायतों के लिए 24 घंटे हेल्पलाइन, 15 दिनों में होगा समाधान

Punjab News : पंजाब के बिजली मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने कहा कि बिजली उपभोक्ता अपने बिजली बिलों से संबंधित शिकायतों के निपटारे के लिए समर्पित हेल्पलाइन नंबर +91 1613105055 अथवा +91 1616650355 के माध्यम से पीएसपीसीएल से संपर्क कर सकते हैं, उन्होंने कहा कि ये दोनों नंबर 24 घंटे कार्यरत रहेंगे और उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान 15 दिनों के भीतर किया जाएगा.

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि उपभोक्ता अस्थायी रूप से जारी किए गए, त्रुटिपूर्ण, सामान्य से अधिक राशि वाले अथवा किसी अन्य समस्या से संबंधित बिजली बिलों के संबंध में अब इन समर्पित हेल्पलाइन नंबरों के माध्यम से अपनी शिकायतें दर्ज करवा सकते हैं.

15 दिनों के भीतर शिकायतें दर्ज करवाएं

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि उपभोक्ताओं को सलाह दी जाती है कि वे इन समर्पित हेल्पलाइन नंबरों के माध्यम से 15 दिनों के भीतर अपनी शिकायतें दर्ज करवाएं, ताकि मामले की जांच कर उचित समाधान सुनिश्चित किया जा सके.

मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने उन उपभोक्ताओं, जिन्हें सामान्य से अधिक राशि वाले, अस्थायी रूप से जारी किए गए अथवा त्रुटिपूर्ण बिजली बिल प्राप्त हुए हैं, से अपील की कि वे इस समर्पित सुविधा का लाभ उठाते हुए निर्धारित 15 दिनों के भीतर अपनी शिकायतें दर्ज करवाना सुनिश्चित करें.

बिजली बिल शिकायतों के लिए सरल मंच

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस समर्पित हेल्पलाइन को शुरू करने का उद्देश्य उपभोक्ताओं को बिजली बिलों से संबंधित शिकायतें दर्ज कराने तथा उनकी समयबद्ध जांच के लिए एक सरल और सीधा मंच उपलब्ध करवाना है.

बिजली मंत्री ने उपभोक्ताओं को भरोसा दिलाया कि पंजाब सरकार बिजली उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करने तथा बिलिंग प्रक्रिया से संबंधित जायज शिकायतों का तत्काल निपटारा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है.

सौंद ने दोहराया कि अस्थायी रूप से जारी, त्रुटिपूर्ण अथवा सामान्य से अधिक राशि वाले बिजली बिलों के कारण किसी भी पात्र उपभोक्ता को पंजाब सरकार द्वारा प्रति माह 300 यूनिट मुफ्त बिजली की सुविधा के लाभ से वंचित नहीं किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- इस्लामाबाद में दर्दनाक हादसा, PIMS अस्पताल में लगी आग, 15 बच्चे जिंदा जले

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button