Punjab News : प्रदेश में चल रहे अभियान ‘गैंगस्टरां ते वार’ के 205वें दिन पंजाब पुलिस ने राज्य भर में गैंगस्टरों के सहयोगियों के पहचाने गए और मैप किए गए 630 स्थानों पर छापेमारी की.
उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरां ते वार’ – पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए निर्णायक जंग, जो 20 जनवरी, 2026 को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा शुरू की गई थी. एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्य भर में विशेष अभियान चला रही हैं.
353 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया
205वें दिन, पुलिस टीमों ने चार हथियारों सहित 353 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे अभियान की शुरुआत के बाद कुल गिरफ्तारियाँ 60,354 हो गईं.
इसके अलावा 262 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई की गई है. पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान 9 फरार अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है.
अपराध और गैंगस्टरों की रिपोर्ट करें
लोक एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों की गुप्त रूप से रिपोर्ट कर सकते हैं तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों के बारे में सूचना भी दे सकते हैं.
इसी दौरान, पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपने अभियान ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ को 530वें दिन भी जारी रखते हुए 104 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 2.1 किलो हेरोइन, 31 किलो भूक्की, 3363 नशीली गोलियाँ और 1910 रुपए ड्रग मनी बरामद की गई. इसके साथ ही केवल 530 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 75,806 हो गई है. नशा मुक्ति अभियान के हिस्से के रूप में, पंजाब पुलिस ने 16 व्यक्तियों को नशा मुक्ति एवं पुनर्वास उपचार करवाने के लिए राजी किया है.
ये भी पढ़ें- E20 पेट्रोल, फ्लेक्स फ्यूल या EV कार? नई गाड़ी खरीदने से पहले जानें किसमें है ज्यादा फायदा
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









