Uttarakhand

कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के आपदा प्रबंधन पर उठाए सवाल, तीरथ सरकार ने कहा- आपदा के लिए पूरी तरह से हैं तैयार

मसूरी: उत्तराखंड के मसूरी में प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने प्रदेश सरकार द्वारा आपदा प्रबंधन को लेकर किए गए इंतजामों पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मानसून को लेकर तैयार नहीं है।

जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि पिछले दिनों हुई बारिश से मालदेवता में आये मलबे से हुए नुकसान से साफ हो गया है कि ठेकेदारों द्वारा बनाई जा रही सड़कों के लिए पहाड़ को अनियोजित तरीके से काटा गया। वहीं मलबे को भी सड़क किनारे डंप किया गया है। जो बारिश के समय में आपदा का रूपे ले रहा है और लोगों का जान माल का नुकसान हो रहा है।

जोत सिंह विष्ट ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने 4 सालों में प्रदेश की सड़कों को दुरुस्त करने के लिए कोई ठोस काम नहीं किया और जिन सड़कों पर काम हुआ उस काम में भी ठेकेदारों ने भ्रष्टाचार किया है। जिन सड़कों पर काम हुआ वहां पहाड़ों के अनियोजित कटान से निकसा मलबा अनियोजित तरीके से सड़क किनारे डाल दिया गया है।

उत्तराखंड कांग्रेस उपाध्यक्ष जोत सिंह ने कहा कि मालदेवता की घटना आपदा का नमूना है। बरसात में आपदाओं की श्रृंखला आने वाली है, जो सड़के बनाई गई है उन सड़कों के निर्माण के दौरान निकाले गए मलबे को अनियोजित और अनसाइंटिफिक तरीके से डिस्पोज्ड ऑफ किया गया है। वह बरसात में लोगों के लिए परेशानी का सबब बनेगा। सरकार का आपदा प्रबंधन पूरी तरीके से फेल है।

वहीं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का कहना है कि आपदा प्रबंधन विभाग आने वाली बरसात के लिए पूरी तरीके से तैयार है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के जवान पूरी तरीके से मुस्तैद हैं। उन्होंने कहा कि वह ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि आपदा ना आये, लेकिन अगर आपदा आती भी है तो उसके लिए सरकार पूरी तरीके से तैयार है और सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अगर की कोई हादसा या आपदा आती है तो तत्काल राहत कार्य शुरू कर लोगों को मदद पहुंचाई जाए। रिपोर्ट- सुनील सोनकर

Related Articles

Back to top button