Punjabराज्य

‘हर घर झंडा, हर घर पंजा’ से यूथ कांग्रेस का नया दांव, पेपर लीक पर सरकार को घेरा

Youth Congress : पटियाला में यूथ कांग्रेस के स्थापना दिवस को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में संगठन ने युवाओं और छात्रों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. नेशनल यूथ कांग्रेस के सचिव और पंजाब यूथ कांग्रेस के प्रभारी भारत शंकर जोशी इस मौके पर पटियाला पहुंचे और जिला इकाई के नेताओं के साथ बातचीत की.

प्रेस वार्ता के दौरान जिला यूथ कांग्रेस के वाइस प्रेसिडेंट गगनदीप जोली ने बताया कि यह कार्यक्रम वर्ष 1960 में स्थापित यूथ कांग्रेस के स्थापना दिवस को लेकर आयोजित किया गया है. इसी अवसर पर संगठन की ओर से ‘हर घर झंडा, हर घर पंजा’ नाम से एक विशेष अभियान की शुरुआत भी की गई.

पेपर लीक को लेकर सरकार पर निशाना

भारत शंकर जोशी ने कहा कि मौजूदा समय में देश में पेपर लीक के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. उनके मुताबिक, ऐसी घटनाओं से युवाओं के भविष्य को लेकर चिंता बढ़ रही है, उन्होंने कहा कि पंजाब में भी पेपर लीक के मुद्दे को लेकर यूथ कांग्रेस लगातार संघर्ष कर रही है.

उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर यूथ कांग्रेस की ओर से दिल्ली लोकसभा के बाहर धरना-प्रदर्शन किया गया था. इसके अलावा दो दिन पहले चंडीगढ़ के बाहर भी संगठन ने धरना देकर सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की थी.

गांव-गांव तक पहुंचेगा अभियान

भारत शंकर जोशी ने कहा कि युवाओं और छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर यूथ कांग्रेस का संघर्ष आगे भी जारी रहेगा, उन्होंने कहा कि ‘हर घर झंडा, हर घर पंजा’ अभियान के जरिए कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर और गांव-गांव तक पहुंचेंगे.

उनके मुताबिक, इस अभियान का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना है. पटियाला में हुई इस प्रेस वार्ता के दौरान यूथ कांग्रेस के नेताओं ने युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी सक्रियता आगे भी जारी रखने की बात कही.

ये भी पढ़ें- नेतन्याहू ने फिलिस्तीनी राज्य की संभावना से किया इनकार, कहा- जब तक मैं PM हूं, फिलिस्तीनी राज्य नहीं…

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button