Uttar Pradeshराज्य

योगी सरकार का बड़ा फैसला: नाइट शिफ्ट में महिला कर्मचारियों को दोगुनी मजदूरी, सुरक्षा और सहमति की नई शर्तें

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार वैसे तो राज्य की सुरक्षा का ख्याल रखती ही है लेकिन अब योगी सरकार ने महिला कर्मचारियों के लिए ऐतिहासिक निर्णय लिया है। सरकार के नए आदेश के अनुसारनाइट शिफ्ट में काम करने वाली महिला कर्मचारियों के लिए कई अहम सुरक्षा और भुगतान से संबंधित शर्तें तय की गई हैं। इस कदम से न केवल महिलाओं को समान अवसर मिलेंगे, बल्कि उनके कामकाजी जीवन को भी सुरक्षा और सम्मान मिलेगा।

महिला कर्मचारियों को मिलेगी डबल मजदूरी

योगी सरकार का यह फैसला महिलाओं के लिए एक बड़ा आर्थिक सहारा साबित होगा। अब नाइट शिफ्ट में काम करने वाली महिला कर्मचारियों को सामान्य मजदूरी के मुकाबले दोगुनी मजदूरी मिलेगी। इसके अलावा, महिला कर्मचारी बिना किसी रुकावट के लगातार 6 घंटे काम कर सकेंगी। इसके अलावा उनके ओवरटाइम की सीमा को भी बढ़ा दिया गया है। पहले जहां 75 घंटे ओवरटाइम की सीमा थी अब उसे बढ़ाकर 144 घंटे प्रति तिमाही कर दिया गया है, जिसका भुगतान डबल वेज रेट पर होगा। यह कदम महिलाओं के लिए काम करने के प्रोत्साहन के रूप में देखा जा सकता है, खासकर उन उद्योगों और क्षेत्रों में जहां रात की शिफ्ट होती है, जैसे मैन्युफैक्चरिंग, हेल्थकेयर और कस्टमर सर्विसेज।

महिलाओं की सहमति अनिवार्य

नाइट शिफ्ट में काम करने के लिए महिला कर्मचारियों की सहमति अनिवार्य की गई है। यह कदम महिलाओं की स्वायत्तता और उनके अधिकारों की रक्षा करने के लिए है। अब महिलाएं पूरी तरह से अपनी इच्छा और सहमति से ही रात की शिफ्ट में काम कर सकेंगी, जिससे उनकी सुरक्षा और मानसिक स्थिति को ध्यान में रखा जाएगा।

सीसीटीवी निगरानी और सुरक्षा गार्ड्स की तैनाती

महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए, सरकार ने नाइट शिफ्ट में काम करने वाली महिलाओं के लिए सीसीटीवी निगरानी और सुरक्षा गार्ड्स की तैनाती अनिवार्य कर दी है। इससे न केवल महिलाओं को कार्यस्थल पर सुरक्षा का अहसास होगा, बल्कि कार्यस्थल के माहौल में भी एक सकारात्मक बदलाव आएगा। इस कदम से न केवल महिला कर्मचारियों को मानसिक शांति मिलेगी, बल्कि उनके परिवारों को भी सुरक्षा का भरोसा मिलेगा।

महिलाओं को मिलेगा नाइट शिफ्ट में कवच

योगी सरकार ने महिलाओं के लिए एक और सुरक्षा कवच दिया है। नाइट शिफ्ट के दौरान महिलाओं के लिए विशेष सुरक्षा उपाय लागू किए गए हैं, जो उनकी शारीरिक और मानसिक सुरक्षा को सुनिश्चित करेंगे। इसका उद्देश्य महिलाओं के लिए काम करने के माहौल को सुरक्षित और सहायक बनाना है, ताकि वे बिना किसी डर के अपना काम कर सकें।

राज्य की महिलाओं के लिए ऐतिहासिक निर्णय

योगी सरकार का यह फैसला राज्य की महिलाओं के लिए ऐतिहासिक महत्व रखता है। यह न केवल उनके अधिकारों की रक्षा करेगा, बल्कि यह समाज में महिलाओं की भागीदारी को भी बढ़ावा देगा। महिलाओं को नाइट शिफ्ट में समान वेतन, सुरक्षा और स्वायत्तता देने से यह संदेश जाएगा कि राज्य सरकार महिलाओं के अधिकारों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़ें ब्लास्ट के वेव से शवों के फटे आंत और कान के पर्दे, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दिल दहला देने वाले खुलासे

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button