Yaar Gaddar Controversy : लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी और सरकार के मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू बृहस्पतिवार को एक बार फिर आमने सामने आए. विवाद के बाद दोनों मकर द्वार पर दिखे, और इस दौरान दोनों ने हरे रंग के कपड़े पहने थे, जिस पर बिट्टू ने कांग्रेस पर तंज कसा.
जानकारी के अनुसार, एक दिन पहले राहुल गांधी ने बिट्टू को गद्दार कहा था और फिर हाथ मिलाने की कोशिश की थी. हालांकि रवनीत बिट्टू ने उनसे हाथ नहीं मिलाया और उन्हें देश का दुश्मन बताया था. संसद परिसर में यार गद्दार का ये मामला खूब गरमाया था और बीजेपी ने इसे सिखों का अपमान बताया था.
हरे रंग में राहुल गांधी और बिट्टू
संसद परिसर में बृहस्पतिवार को राहुल गांधी और रवनीत सिंह बिट्टू एक ही फ्रेम में नजर आए. दोनों ही नेताओं ने हरे रंग के कपड़े पहन रखे थे. जहां कांग्रेस सांसद राहुल गांधी गहरे हरे रंग के स्वेटर में दिखे तो बिट्टू की पगड़ी और जैकेट हल्के हरे रंग की थी. इस संयोग पर बिट्टू ने कहा कि बीजेपी के लिए हरा भरा है, उनके लिए सब सूखा है.
रवनीत बिट्टू ने हाथ नहीं मिलाया
आपको बता दें कि बृहस्पतिवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की एक टिप्पणी को लेकर काफी बवाल हो गया था. संसद परिसर में राहुल गांधी निलंबित सांसदों के साथ प्रदर्शन कर रहे थे. तभी रवनीत सिंह बिट्टू वहां से गुजरे तो उन्हें देखकर राहुल ने ‘गद्दार दोस्त’ कहा. राहुल ने कहा- ‘नमस्ते भाई, मेरे गद्दार दोस्त, चिंता मत करो तुम वापस आ जाओगे.’ राहुल ने उनसे हाथ मिलाने की कोशिश की लेकिन बिट्टू ने हाथ नहीं मिलाया.
ये भी पढ़ें- बलूचिस्तान में मोसाद की साजिश, पाकिस्तानी पत्रकार ने खोले राज
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









