Delhi NCR

‘AI समिट में शर्ट क्यों उतारी?’: दिल्ली पुलिस ने यूथ कांग्रेस के एक और कार्यकर्ता को किया गिरफ्तार

AI Summit Controversy : दिल्ली AI समिट में हंगामा करने वाले यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर पुलिस का एक्शन जारी है. दिल्ली पुलिस ने यूथ कांग्रेस के नेता कृष्ण हरि की गाड़ी को बरामद कर लिया है. पुलिस ने कार से टी शर्ट और पोस्टर भी बरामद किए हैं. साथ ही एक और प्रदर्शनकारी को हिरासत में लिया गया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुससार दिल्ली पुलिस को मुकेश शर्मा नाम के शख्स की तलाश है. यूथ कांग्रेस के फरार कार्यकर्ताओं की तलाश में पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही है. ये छापेमारी दिल्ली समेत एक दर्जन जगहों पर हुई है.

अब तक इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है. पुलिस ने जिन आरोपियों को अब तक गिरफ्तार किया है उनमें यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव कृष्ण हरि, बिहार यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव कुंदन यादव, यूपी के यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार, तेलंगाना यूथ कांग्रेस के नेशनल को-ऑर्डिनेटर नरसिम्हा यादव और ग्वालियर से जितेंद्र यादव शामिल हैं.

सभी के खिलाफ गैर जमानती धाराएं लगाई

इन सभी को कोर्ट ने 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है. दिल्ली पुलिस ने इन सभी के खिलाफ गैर जमानती धाराएं लगाई हैं. आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 61/2 आपराधिक साजिश रचने, धारा 221 सरकारी काम में बाधा डालने, धारा 121पब्लिक सर्वेंट को चोट पहुंचाने, धारा 223 सरकारी आदेश की अवहेलना करने, धारा 189 गैरकानूनी तौर पर जमा होने और धारा 3(5) साझा इरादे से अपराध करना जैसी गंभीर धाराएं लगाई हैं.

बीजेपी ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया

बता दें कि दिल्ली में AI समिट के दौरान यूथ कांग्रेस की शर्मनाक हरकत पर बीजेपी ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. शहर-शहर बीजेपी के कार्यकर्ता कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं, रविवार को मेरठ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने AI इम्पैक्ट समिट में इंडियन यूथ कांग्रेस के शर्टलैस प्रदर्शन पर तीखा हमला बोला. पीएम मोदी ने निशाना साधते हुए कहा कांग्रेस ने वैश्विक आयोजन को अपनी गंदी और नंगी राजनीति का अखाड़ा बना दिया. देश की जनता जानती हैं कि कांग्रेस वाले पहले से ही नंगे हैं.

देश के Gen Z में खासी नाराजगी

दिल्ली AI समिट के दौरान यूथ कांग्रेस की हरकत ने देश के Gen Z में गहरी नाराजगी पैदा कर दी है. वही Gen Z, जिसका हवाला लेकर राहुल गांधी अक्सर बदलाव और प्रगति की बात करते हैं. लेकिन AI समिट का विरोध करके कांग्रेस ने अपने असली इरादे दिखा दिए हैं, यह साफ कर दिया कि उनके लिए देश और उसके विकास की प्राथमिकता कितनी है.”

ये भी पढ़ें- Ration Card : मोदी सरकार का बड़ा फैसला, राशन की जगह अब सीधे अकाउंट में आएंगे पैसे

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button