राष्ट्रीय

कौन है ISIS आतंकी फैजान बख्तियार, जिसे लखनऊ पुलिस ने पकड़ा

Lucknow Police Arrested Terrorist Faizan Bakhtiar:

ISIS के आतंकी फैजान बख्तियार, जिसका नेटवर्क पूरे उत्तर प्रदेश Terrorist Faizan Bakhtiar: में फैला हुआ था, आज उत्तर प्रदेश पुलिस की लखनऊ ATS ने गिरफ्तार किया है। जो उत्तर प्रदेश में आईएसआईएस की गतिविधियां चलाता था।3 नवंबर 2023 को फैजान के खिलाफ थाना ATS लखनऊ में मुकदमा दर्ज हुआ। फैजान से पहले लखनऊ पुलिस ने आठ आतंकियों (अब्दुल्ला अर्सलान, माज बिन तारिक, बजीहउद्दीन) को गिरफ्तार किया था।

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का स्टूडेंट

ATS लखनऊ के एक विद्यार्थी ने बताया कि फैजान अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से मास्टर इन सोशल वर्क (MSW) कर रहा था। अपराधी बख्तियार वांटेड था। उसका सुराग देने वाले को बीस हजार का इनाम मिलेगा। फैजान बख्तियार, जिसका नाम बख्तियार युसूफ है और 24 वर्ष का है, अलीगढ़ मुस्मिल विश्वविद्यालय में पढ़ता है, उसने अपने इंस्टाग्राम खाते पर बगदादी का वीडियो पोस्ट किया था। 17 जनवरी को, फैजान को अलीगढ़ शहर से गिरफ्तार किया गया। फैजान ने आईएसआईएस मॉड्यूल का नेटवर्क उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बनाया था।

सोशल मीडिया पर बगदादी के वीडियो डालता था

उत्तर प्रदेश में करेली के GTB नगर के रहने वाले फैजान ने पूछताछ में ATS को बताया कि उसने प्रयागराज के रहने वाले रिजवान अशरफ से ISIS की ट्रेनिंग ली थी। इसके बाद उसने गिरफ्तार किए जा चुके अपने साथियों के साथ मिलकर अलीगढ़ ISIS का मॉड्यूल तैयार करके कई युवाओं को मोड्यूल से जोड़ा था। वह अपने व्हाट्सऐप ग्रुपों और इंस्टाग्राम अकाउंट पर बगदादी के वीडियो शेयर किया करता था। गत 5 नवंबर 2023 को लखनऊ ATS ने ISIS मॉडयूल का खुलासा करते हुए 7 लोगों को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद फैजान फरार हो गया था।

यह भी पढ़ें-http://सानिया मिर्जा और शोएब मलिक का तलाक कंफर्म!

Follow Us On :https://twitter.com/HindiKhabar?ref_src=twsrc%5Egoogle%7Ctwcamp%5Eserp%7Ctwgr%5Eauthor

Related Articles

Back to top button