मौसम

कैसा रहेगा मौसम का हाल?, जानिए पांच दिनों का पूर्वानुमान

Weather Report : अक्टूबर का महीना आते ही सुबह और शाम में हल्की सर्दी का एहसास होने लगता है, लेकिन देश के कई हिस्सों में गर्मी अभी भी लोगों को परेशान कर रही है। इस मौसम में भी उमस भरी गर्मी लोगों को सता रही है. मौसम विभाग ने आगामी 5 दिनों के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है।

लेना पड़ रहा एसी-कूलर का सहारा

दिल्ली में उमस और गर्मी से लोग खासे परेशान हैं। अभी भी राहत पाने के लिए एसी और कूलर का सहारा लेना पड़ रहा है। अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 6 अक्टूबर तक दिल्ली में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। आज, 1 अक्टूबर को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। बारिश की कोई संभावना नहीं है और आसमान साफ रहेगा।

बिहार के इन जिलों में हो सकती है बारिश

बिहार में बाढ़ की स्थिति काफी गंभीर है। मौसम विभाग ने पटना, अररिया, मोतिहारी और मधुबनी में हल्की बारिश की संभावना जताई है। यहां उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा है। अधिकतर इलाकों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार रहेगा। बाढ़ के कारण 14 से ज्यादा जिले प्रभावित हैं और 4 लाख से अधिक लोग संकट में हैं।

यूपी में ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।  बनारस, प्रयागराज, कानपुर, बांदा, और लखनऊ में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, 5 अक्टूबर तक मानसून की विदाई हो सकती है।

यह भी पढ़ें : सर्व पितृ अमावस्या कल, हिन्दू धर्म में इस दिन का है विशेष महत्व

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button