मौसम

UP में तेज बारिश का दौर, नोएडा-गाजियाबाद समेत 22 जिलों में अलर्ट

UP Weather : उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है. शनिवार, 5 सितंबर को प्रदेश के अधिकांश इलाकों में बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है. मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. नोएडा और गाजियाबाद समेत 22 जिलों में आज तेज बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है.

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी यूपी में शनिवार को कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. नोएडा और गाजियाबाद में सुबह से ही मौसम बदला हुआ है. आसमान में घने बादल छाए हैं और कुछ इलाकों में बारिश की बौछारें भी शुरू हो चुकी हैं. अनुमान है कि दिनभर रुक-रुककर बारिश का सिलसिला बना रह सकता है. दोनों शहरों में आज अधिकतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

लखनऊ में भी बारिश के आसार

राजधानी लखनऊ में सुबह आंशिक रूप से बादल छाए रहे. मौसम विभाग के मुताबिक, यहां सुबह 11 बजे के बाद बारिश शुरू होने की संभावना है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी आज कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं.

9 सितंबर तक बना रहेगा बारिश का दौर

मौसम विभाग के मुताबिक, 4 से 6 सितंबर के बीच पश्चिमी यूपी में मानसून की गतिविधियां अधिक प्रभावी रहेंगी. इसके बाद 6 से 8 सितंबर तक पूर्वांचल में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है. प्रदेश में 9 सितंबर तक इसी तरह का मौसम बने रहने का अनुमान है. ऐसे में आने वाले दिनों में भी कई इलाकों में बारिश और बादलों का असर देखने को मिल सकता है.

ये भी पढ़ें- चीनी की उपलब्धता पर सीएम योगी सख्त, कहा- चीनी की कोई कमी नहीं, जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों पर होगी कार्रवाई

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button