खतरे की आहट: भारत में मिला कोरोना के XE वेरिएंट का पहला मरीज

कोरोना XE वेरिएंट
Share

देश में कोरोना (Corona in India) के नए वेरिएंट XE की एंट्री हो चुकी है। मुंबई में इस वेरिएंट (XE Varient) का पहला मामला सामने आया है। नए वेरिएंट की चपेट में जो महिला आई है, उसे कोरोना के दोनों टीके लग चुके हैं। महिला की उम्र 50 साल बताई जा रही है। महिला में कोरोना के कोई लक्षण नहीं पाए गए हैं।

पहले रिपोर्ट निगेटिव आई

जानकारी के मुताबिक, पहले महिला की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। बाद में फिर 2 मार्च को हुए नियमित परीक्षण के दौरान वह पॉजिटिव पाई गई। उन्हें होटल ताज के एक कमरे में क्वॉरंटीन कर दिया गया है। उसके बाद 3 मार्च को जब फिर से महिला की जाँच की गई तो उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी।

बता दें कि नए वेरिएंट को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) कह चुका है कि कोरोना वायरस (Corona Virus) के नए वेरिएंट पिछले अन्य वेरिएंट की तुलना में अधिक संक्रामक हो सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, 230 सैंपलों की जाँच में 95 फीसदी लोग 21 से 40 साल के उम्र के हैं, जो संक्रमित पाए गए हैं।

मुंबई में XE और कप्पा के एक-एक केस

कोरोना के नए वेरिएंट XE (Corona XE Variant) और कप्पा के एक-एक केस मुंबई में मिले हैं। भारत में इस वेरिएंट का यह पहला मामला है। जीनोम सीक्वेंसिंग के दौरान कुल 376 सैंपल लिए गए थे। इनमें से 230 सैंपल मुंबई के ही थे। 230 में 228 सैंपर ओमीक्रॉन के पाए गए जबकि 1 कप्पा और 1 XE वेरिएंट के पाए गए। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्वास्थ्य मंत्रालय ने मुंबई में मिले वेरिएंट को XE वेरिएंट मानने से इंकार दिया।

यह भी पढ़ें – Chickenpox संक्रमण से कैसे बचें? जानिए लक्षण और बचाव के तरीके

यह भी पढ़ें – Disha Patni Latest Photo: गोल्डन शिमरी शॉर्ट ड्रेस में बिखेरा जलवा, फैंस बोले आग लगा दी

यह भी पढ़ें – UIDAI Mobile Number Update कैसे करें? Step by Step Process

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *