Video Viral : सोशल मीडिया पर हमेशा नए और दिलचस्प वीडियो देखने को मिलते हैं। इनमें अक्सर हंसी-मजाक वाले या टाइमपास वीडियो ज्यादा वायरल होते हैं, लेकिन कभी-कभी ऐसे वीडियो भी सामने आते हैं जो किसी के छिपे हुए टैलेंट को दिखाते हैं। ऐसे ही एक वीडियो फिलहाल काफी चर्चा में है।
दिल पे जख्म खाते हैं वायरल
हाल में आई फिल्म धुरंधर का गाना “दिल पे जख्म खाते हैं” काफी लोकप्रिय हुआ है। वायरल हो रहे वीडियो में एक सिक्योरिटी गार्ड यही गाना गाते हुए नजर आ रहा है। उसकी आवाज़ इतनी अच्छी है कि वीडियो देखने वाले लोग उसकी तारीफ किए बिना नहीं रह पा रहे।
Video देखने के लिए क्लिक करें- https://www.instagram.com/reel/DWRBe-rk7yC/?utm_source=ig_web_copy_link
नौकरी मजबूरी है और शौक गायकी
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर shaivites_akshay नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया था। खबर लिखे जाने तक इसे करीब सवा लाख लाइक मिल चुके हैं। वीडियो पर लोग अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। किसी ने लिखा कि “नौकरी मजबूरी है और शौक गायकी है,” तो किसी ने कहा, “दुनिया को इस आवाज की जरूरत है, इसे छुपा नहीं रखना चाहिए।” कई लोगों ने सिर्फ तारीफ ही की।यह वीडियो सोशल मीडिया पर यह दिखा रहा है कि कभी-कभी साधारण जगहों पर भी छिपा हुआ टैलेंट सामने आ सकता है।
डिस्क्लेमर- इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। हिन्दी ख़बर किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें- श्रीगंगानगर में पकड़ा गया पाकिस्तानी जासूस, रेकी कर पाकिस्तान भेजता था वीडियो
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









