Viral News: ‘खाना नहीं आग पर सिलेंडर को गर्म कर रहा शख्स’, वीडियो हो रहा वायरल

Viral News:
यह तो सभी जानते है कि घर में खाना बनाते समय हमें सिलेंडर को कितनी सावधानी के साथ रखना चाहिए। अपने घरों में खाना बनाते समय इस बात का ख्याल जरूर रखा जाता है कि सिलेंडर में कही से गैस की लीकेज तो नहीं हो रही है। ऐसा इसलिए भी करना जरुरी होता है क्योंकि सिलेंडर के अंदर ज्वलनशील पदार्थ होता है इसलिए इसे बहुत ही सावधानी के साथ रखना पड़ता है।अगर सिलेंडर कहीं से लीक होने लगता है तो लोग तुरंत उसे बंद करते हुए घर से बाहर चले जाते हैं। उसके फटने के कई अधिक चांस हो जाते है।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
इस जानकारी से मिलता जुलता एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल(Viral News) हो रहा है। जिसे लेकर लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे है। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह एक व्यक्ति जलती हुई आग के ऊपर सिलेंडर को रख देता है। इस वीडियो को देख कर आप हैरान तो हो ही जाएंगे लेकिन वीडियो देखने के बाद आप डर भी सकते हैं।
सिलेंडर को गर्म कर रहा है शख्स
ठंडे खाने को गैस पर रखकर गर्म करने के बारे में आपने खूब सुना होगा लेकिन वायरल हो रहे इस वीडियो में शख्स ने कमाल ही कर डाला है। कुछ सेकेंड्स तक वीडियो के चल जाने के बाद देखा जा सकता है कि किस तरह एक शख्स ने सिलेंडर को गर्म करने के लिए आग पर रखा हुआ है। तना ही नहीं इस दौरान वह बड़े शान से बीड़ी पीते हुए भी नजर आ रहा है। वीडियो देखकर लोग डर गए। हालांकि इस समय सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल भी हो रहा है।
इस मीम पेज ने डाली वीडियो
RVCJ नामक मीम पेज ने इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपलोड किया है। वीडियो पर लोगों के खूब लाइक्स मिल रहें है। साथ ही कई यूजर्स ने इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। एक यूजर ने लिखा- भाई की पूरी कोशिश है कि शादी को मातम में बदल सके। दूसरे यूजर ने लिखा- अगर किसी ने कहा कि यह सिलेंडर खाली है तो उधर ही आकर मारूंगा। एक और यूजर ने लिखा- वह क्या हासिल करने की कोशिश कर रहा है?
Tags: हिन्दी ख़बर | Viral News |