Uncategorized

Uttarakhand: UKPSC की AE और JE भर्ती परीक्षा हो सकती है रद्द

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग यानी UKPSC की AE और JE भर्ती परीक्षा रद्द हो सकती है। हालांकि आयोग ने अभी तक इसपर कोई फैसला नहीं लिया है। मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर SIT जांच के बाद AE और JE भर्ती परीक्षा का पेपर लीक मामले में 09 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

आपको बता दें कि लोक सेवा आयोग ने पिछले साल अप्रैल-मई 2022 में AE और JE पदों की लिखित परीक्षा आयोजित कराई गई थी। आयोग की भर्ती परीक्षा में प्रारंभिक परीक्षा के बाद मुख्य परीक्षा कराई जाती है, लेकिन AE एई JE भर्ती में मुख्य परीक्षा ही आयोजित कराई गई थी। इसके बाद आयोग ने परीक्षा के परिणाम घोषित किए। ऐस मेंJE पदों के लिए मेरिट में आए कुछ अभ्यर्थियों का साक्षात्कार भी हो चुका है।

आयोग की पटवारी लेखपाल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक मामले का खुलासा होने AE और JE भर्तियों पर सवाल खड़े हो गए थे। पटवारी भर्ती में आयोग का अनुभाग अधिकारी संजीव चतुर्वेदी ही पेपर लीक करने में मुख्य भूमिका रही। इससे AE और JE भर्ती परीक्षा में पेपर लीक को लेकर सवाल उठे। जिसको लेकर आयोग ने SSP हरिद्वार को मामले की जांच सौंपी। SIT जांच के बाद 09 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मानें तो गड़बड़ी करने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा।

ये भी पढ़ें:Chardham Yatra: चारधाम तीर्थयात्रियों के लिए Good News, श्रद्धालुओं को मिलेगा 1 लाख का बीमा कवर, जानें पूरी डिटेल

Related Articles

Back to top button