UP News : डार्क केबिन वाले दो कैफे पर छापा, 50 लड़के-लड़कियां आपत्तिजनक हालत में मिले

UP News
UP News : पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर शहर में एजूकेशन हब के पास चल रहे दो डार्क केबिन वाले कैफे पर छापा मार कार्रवाई के दौरान स्कूल-कॉलेज के कम से कम 50 लड़के-लड़कियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए। कैफेज के अंदर से बीयर और शराब की खाली बोतलों के अलावा आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। पुलिस ने संचालकों समेत सभी लड़के-लड़कियों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
शहर के सिविल लाइन थाना इलाके के महावीर चौक के पास स्थित स्वरूप प्लाजा तमाम इंस्टीट्यूट और लाइब्रेरी की वजह से एजूकेशन हब बन गया है। जहां रोजाना हजारों की संख्या में स्टूडेंट्स पढ़ने आते हैं। सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप और सीओ सिटी व्योम बिंदल ने गुप्त सूचना के आधार पर भारी पुलिस बल के साथ इसी स्वरूप प्लाजा में छापा मारा।
पुलिस के साथ फूड सेफ्टी विभाग की टीम
छापेमार कार्रवाई कर रही टीम को प्लाजा के ग्राउंड फ्लोर पर संचालित हो रहे कैफे कॉर्नर और थर्ड फ्लोर पर स्थित फ्री फायर कैफे के अंदर से स्कूल-कॉलेज की 20 से अधिक लड़कियां डार्क केबिन में लड़कों के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिली। छापेमार कार्रवाई से स्वरूप प्लाजा में हड़कंप मच गया। दोनों कैफेज के अंदर से करीब 50 लड़के-लड़कियां बरामद हुए। टीम को उम्मीद और सूचना से कहीं अधिक आपत्तिजनक सामग्री और लड़के-लड़कियां मिली हैं।
मौके पर फूड सेफ्टी विभाग की टीम भी पहुंची। सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप और सीओ सिटी व्योम बिंदल का कहना है कि पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी। दोनों कैफों में अवैध तरीके से केबिन बनाए हुए थे। करीब 40-50 लड़के-लड़कियां आपत्तिजनक अवस्था में पाई गई हैं। संचालकों समेत सभी को हिरासत में लिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि इस इमारत में अधिकांश एजूकेशन से जुड़े इंस्टीट्यूट है। ऐसे में इस तरह के कार्य किए जा रहे थे, जो कि बहुत गलत है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें : Mirzapur News : पर्यटक स्थल पर आने वाले कपल्स की वीडियो बनाकर करते थे ब्लैकमेल, चार आरोपी गिरफ्तार
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप