Uncategorized

उन्नाव में हुए सड़क हादसे CM नीतीश ने जताया दुख, बिहार के मृतक आश्रितों को अनुग्रह राशि देने का ऐलान

CM Nitish Expressed Grief : बिहार के  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उत्तर प्रदेश के उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हुए बस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने  हादसे में मृत लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है. मुख्यमंत्री ने इस दुर्घटना में बिहार के रहने वाले मृतकों के आश्रितों को 2-2 लाख रूपये अनुग्रह अनुदान मुख्यमंत्री राहत कोष से देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उत्तर प्रदेश के उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हुए बस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने हादसे में बिहार के लोगों की मृत्यु पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवारों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री ने इस दुर्घटना में बिहार के रहने वाले मृतकों के आश्रितों को 2-2 लाख रूपये अनुग्रह अनुदान मुख्यमंत्री राहत कोष से देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने स्थानिक आयुक्त, नई दिल्ली को निर्देश दिया है कि उत्तर प्रदेश सरकार से आवश्यक समन्वय स्थापित कर हादसे में घायल लोगों के समुचित इलाज की व्यवस्था एवं हर संभव सहायता सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

यह भी पढ़ें : अमेठी में हुए बस हादसे पर बिहार के CM नीतीश ने जताया दुख, बिहार के दो लोगों को अनुग्रह राशि देने का ऐलान

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button