UN General Assembly: रविवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (United Nations General Assembly) के अध्यक्ष साबा कोरोसी (President Saba Korosi) का भारत दौरा शुरू होगा। ये दौरा 29 से 31 जनवरी 2023 तक चलेगा। इस दौरान कोरोसी विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ बड़े बहुपक्षीय मुद्दों पर बात करेंगे। ये बैठक नई दिल्ली में बने हैदराबाद हाउस में होगी। आपको बता दें कि इन्हें पिछले साल सितंबर में अध्यक्ष का पद सौंपा गया था। तब से अभी तक ये उनका किसी भी देश में पहला द्विपक्षीय दौरा होगा।
विदेश मंत्रालय के हवाले से ये जानकारी मिली है कि 30 जनवरी को अध्यक्ष साबा विश्व मामलों की भारतीय परिषद में अपनी प्रेसीडेंसी थीम पर भाषण देंगे।
महात्मा गांधी को देंगे श्रद्धांजलि
आपको बता दें कि इस बैठक में सरकारी अधिकारियों, राष्ट्रीय वैज्ञानिकों और शिक्षाविदों भी हिस्सा लेंगे। कोरोसी देश के G20 सेक्रेटेरियट का भी दौरा करेंगे। खास बात ये है कि यात्रा के दौरान महात्मा गांधी की पुण्य तिथि और शहीद दिवस भी मनाया जाएगा। इस अवसर पर अध्यक्ष साबा राजघाट पर पुष्पांजलि भी अर्पित करेंगे।
ये भी पढ़ें: Delhi-NCR Weather: राजधानी समेत इन पड़ोसी राज्यों में बरसेंगे बादल, गिरेगा पारा!
नीति आयोग से करेंगे बातचीत United Nations General Assembly
यात्रा का मकसद मार्च में संयुक्त राष्ट्र-जल सम्मेलन (UN-Water Conference) से पहले महासभा और विज्ञान के रिश्ते मजबूत करना है। आपको बता दें कि महासभा के अध्यक्ष नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया (NITI Aayog) के वरिष्ठ अधिकारियों और विशेषज्ञों के साथ भारत की जल संरक्षण प्रोजेक्ट पर बातचीत करेंगे।
आपको बता दें कि कोरोसी बेंगलुरू यात्रा पर भी जा सकते हैं। वहां वो जल परियोजना स्थल का दौरा करेंगे। इसके अलावा बता दें कि राष्ट्रपति भारत में संयुक्त राष्ट्र के रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर शोम्बी शार्प से भी बातचीत कर सकते हैं।
- Punjab News : जरनैल शाम सिंह अटारी के 180वें शहीदी दिवस पर पंजाब सरकार का राज्य स्तरीय कार्यक्रम
- शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस का अचानक दौरा, पटियाला के स्कूल ऑफ एमिनेंस के बुनियादी ढांचे का लिया जायजा
- Indian Railways : यात्री कृप्या ध्यान दें, RailOne ऐप से कटेगी जनरल टिकट, 1 मार्च से UTS ऐप बंद
- Raigarh Murder Case : कलयुगी बाप बना राक्षस, 6 साल के मासूम की निर्मम हत्या, बड़ी वजह आई सामने
- ना पैसा है..ना दोस्त..ना कोई रास्ता, तिहाड़ जेल में सरेंडर करने से पहले टूटे अभिनेता राजपाल यादव









