इस खिलाड़ी ने 2023 एशेज सीरीज में जड़ा पहला शतक, जानें

2023 एशेज सीरीज में उस्मान ख्वाजा ने ऑस्ट्रेलिया के लिए पहला शतक जड़ा। ख्वाजा पहले टेस्ट के दूसरे दिन 279 गेंद पर 126 रन बनाकर नाबाद हैं। 2019 में जब यही एशेज सीरीज इंग्लैंड में खेली जा रही थी, तब तीसरे टेस्ट के बाद ही उस्मान ख्वाजा को टीम से ड्रॉप कर दिया गया था।
ख्वाजा ने कहा था कि रंगभेद के कारण उनके साथ नाइंसाफी की जा रही है। उस दौर में उस्मान ख्वाजा बंद कमरे में तन्हा खूब रोते थे। बाद में उन्होंने कहा कि मुझे अल्लाह पर पूरा भरोसा है। मैं वापसी जरूर करूंगा। उस वक्त आलोचक ख्वाजा का खूब मजाक बनाते थे।
उस्मान ख्वाजा ने इंग्लैंड के खिलाफ सेंचुरी लगाकर शानदार अंदाज में सेलिब्रेट किया। ख्वाजा ने शतक लगाने के बाद खुशी में पहले शेर की तरह दहाड़ लगाई, फिर हवा में जंप भी मारी। इसके बाद उन्होंने अपना बल्ला खुशी के मारे हवा में उछाल दिया।
क्रिकेट फैंस खुशी से झूम उठे
यह देखकर तमाम क्रिकेट फैंस खुशी से झूम उठे। WTC 2023 जीतने के बाद उस्मान ख्वाजा ने डायट कोक और विजेता ट्रॉफी के साथ जश्न मनाया था। इस पर कई लोगों ने पोस्ट किए कि ऑस्ट्रेलिया में आमतौर पर बियर के साथ सेलिब्रेशन किया जाता है।
आलोचनाओं के जवाब में उस्मान ख्वाजा ने खुद पोस्ट कर लिखा कि डायट कोक के साथ सेलिब्रेट करना नई संस्कृति है। ऐसा करने से कोई कम ऑस्ट्रेलियन नहीं हो जाता। दरअसल उस्मान ख्वाजा अपनी धार्मिक मान्यताओं के कारण शराब से दूर रहते हैं। उन्होंने अब तक के अपने जीवन में किसी नशीली चीज को हाथ नहीं लगाया। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने एक इंटरव्यू में बताया है कि कल्चरल बैरियर को तोड़ना बहुत मुश्किल होता है। मैं बाहर ज्यादा नहीं जाता। मैं शुक्रवार को जुमे की नमाज के लिए जाता हूं। मैं रोजा रखता हूं।
भेदभाव का सामना करना पड़ा
90 के दशक में और शुरुआती 2000 में मुझे ऐसे कई चीजों से गुजरना पड़ा है, जिसका शायद किसी को आइडिया भी नहीं होगा। दरअसल उस्मान को शरीर के रंग और धार्मिक विश्वास के कारण भेदभाव का सामना करना पड़ता था। इसके बावजूद उस्मान ख्वाजा ने क्रिकेटर बनने का सपना पूरा किया।
2019 में ड्रॉप होने के 4 साल बाद एशेज वापस इंग्लैंड आया और उस्मान ख्वाजा का भरोसा रंग लाया। साल 2023 में इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और इंडिया के खिलाफ टेस्ट सेंचुरी जड़ने वाले उस्मान ख्वाजा इकलौते सलामी बल्लेबाज बन चुके हैं। उनके नाम 15 टेस्ट शतक हो गए हैं। उस्मान ख्वाजा की मेहनत को सलाम।
ये भी पढ़े- Cricket: 11 साल में पहली बार यहां खेला जाएगा महिला इंटरनेशनल मैच