वायरल

Viral Video : सोशल मीडिया पर धमाल, आंटी जी का स्मार्ट जुगाड़ वीडियो बन गया वायरल

Viral Video : सोशल मीडिया पर हर दिन नए और अनोखे जुगाड़ के वीडियो वायरल होते रहते हैं, जो लोगों को हैरान कर देते हैं। हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो इंस्टाग्राम पर सामने आया है, जिसे anibisht28 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 2 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं।

महिला ने निकाला एक अनोखा तरीका

वीडियो में एक महिला सिलाई मशीन चलाते हुए फोन पर बात कर रही है। चूंकि मशीन चलाते समय हाथ में फोन नहीं रखा जा सकता, इसलिए महिला ने एक अनोखा तरीका निकाला। उसने एक बैग बनाया है जिसमें फोन रखा जा सकता है, और बैग का बेल्ट इस तरह से सिर पर फिट होता है कि फोन कान के पास आ जाता है। इस तरह महिला सिलाई करते हुए भी फोन पर बातचीत कर सकती है।

वीडियो देखने के लिए क्लिक करें- https://www.instagram.com/reel/DT-WPsgAUDY/?utm_source=ig_web_copy_link

लोगों ने दिए रिएक्शन

वीडियो को देखने के बाद लोग काफी प्रभावित और खुश दिखे। कई लोगों ने इसे बेस्ट आइडिया और टैलेंट बताया, जबकि कुछ ने इसे सभी के लिए जरूरी बताया। कई लोगों ने हंसते हुए रिएक्शन भी दिए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर क्रिएटिविटी और जुगाड़ का शानदार उदाहरण बन गया है।

ये भी पढ़ें- Heart की सुरक्षा जरूरी, दिल फेल होने के मुख्य कारण और तुरंत अपनाने लायक सावधानियां

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button