शुरू हो गया ज्ञानवापी परिसर का सर्वे, जानें अब तक क्या-क्या मिले साक्ष्य

Share

ज्ञानवापी मामले में लगातार चल रही बातचीत और दोनों पक्षों की बातों पर गौर करने के बाद आज वैज्ञानिक सर्वेक्षण शुरू हो गया है। आज सर्वेक्षण करने का फैसला सावन का पांचवा सोमवार और भक्तों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। यह सर्वे आज यानी 7 जुलाई की सूबह 10 बजे से शुरू हो गया है। जोकि शाम 5 बजे तक चलेगा। मुस्लिम पक्ष को ध्यान में रखते हुए नमाज और लंच ब्रेक के लिए सर्वे को रोका भी जाएगा।

हिंदू पक्ष के वकील ने बताई अहम बातें

ज्ञानवापी मस्जिद परिसर सर्वेक्षण मामले में हिंदू पक्ष का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील विष्णु शंकर जैन ने कहा कि आज सर्वे सुबह 11 बजे शुरू होगा और दोपहर 12:30 बजे तक चलेगा, फिर यह दोपहर 2:30-5 बजे तक चलेगा। यह एक वैज्ञानिक सर्वेक्षण है और यह एक अधिवक्ता आयोग के सर्वेक्षण से अलग है। 


यह सोचना गलत है कि हर दिन कुछ नया मिलेगा क्योंकि संरचना और वास्तुकला का विस्तृत वैज्ञानिक अध्ययन हो रहा है। जब ASI रिपोर्ट आएगी, तब हमें निष्कर्ष पता चलेगा ASI की रिपोर्ट में सब कुछ आ जाएगा। पूरे परिसर का सर्वे हो रहा है। ASI ने अपनी 42 सदस्यीय टीम को बांटा है।

अब तक क्या मिले साक्ष्य

गुंबद के भीतरी, बाहरी और उसके आसपास मिले धार्मिक आकृतियों की फोटो और वीडियोग्राफी कराई गई है। मैपिंग भी हुई है। धार्मिक महत्व से संबंधित 20 से ज्यादा साक्ष्य मिले हैं। एएसआई की एक टीम ने कंगूरों का अध्ययन किया और इसकी बनावट आदि की मैपिंग की है। चौथी टीम ने ज्ञानवापी की सीमा पर चहारदीवारी और पश्चिमी दीवारों का अवलोकन किया। साक्ष्य जुटाकर आगे की औपचारिकता पूरी की है।

ये भी पढ़ें: जातीय जनगणना को लेकर बिहार में सियासत तेज, बीजेपी के लिए काउंटर होगा कितना मुश्किल