नालंदा में जिला परिषद अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की पेशकश

No confidence motion in Nalanda
No confidence motion in Nalanda: नालंदा में जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के दो साल के कार्यकाल से नाराज सदस्यों ने शनिवार को अविश्वास प्रस्ताव की पेशकश की। इसमें 10 जिला परिषद सदस्यों का हस्ताक्षर युक्त आवेदन डीएम को सौंपा गया। नाराज सदस्य तनुजा कुमारी, जुली कुमारी व अन्य ने बताया कि दो साल के दौरान सदस्यों की एक भी बात को सदन में सुना नहीं जाता है।
बोले… क्षेत्र में नहीं हो रहा योजनाओं पर काम
आरोप लगाया कि योजनाओं को धरातल पर उतारने की बात जब बोली जाती है तो कोई सुनने को तैयार नहीं होता। 5 साल के लिए हमलोग चुनाव जीत कर आते हैं। उसमें से 2 साल खत्म ही हो गए। हमारे क्षेत्र में किसी तरह की योजनाओं को पूरा ही नहीं किया जाएगा तो फिर जनता हम पर भरोसा क्यों करेगी। ये ही नहीं सही तरीके से क्षेत्र बार योजना भी नहीं दी जाती है।
No confidence motion in Nalanda: ‘अभी दस सदस्यों का मिला है साथ’
उन्होंने कहा, जनता के उठते विश्वास को देखते हुए हमलोगों ने अविश्वास प्रस्ताव लाने का फैसला लिया है। अभी 10 सदस्यों का साथ मिला है लगभग इससे अधिक सदस्य अध्यक्ष और उपाध्यक्ष से नाराज चल रहे हैं। वहीं कहा तो यह भी जा रहा है कि वर्तमान में जिला परिषद में कुल 34 सदस्य हैं। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पर दबाव बनाने के लिए दो साल बाद सदस्य अविश्वास प्रस्ताव लाने का काम करते हैं।
रिपोर्टः आशीष, संवाददाता, नालंदा, बिहार
ये भी पढ़ें: Bihar: एक्शन मोड में तिरहुत प्रमंडल मुजफ्फरपुर के आईजी शिवदीप लांडे
Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar