Advertisement

क्या माफी मांगने से लौटेगा महिलाओं का सम्मान- राम पुकार सिन्हा

Nitish Controversial Statement

Nitish Controversial Statement

Share
Advertisement

Nitish Controversial Statement:  राष्ट्रीय लोक जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता राम पुकार सिन्हा ने नीतीश कुमार पर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विगत दिनों बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों में महिलाओं के प्रति अमर्यादित बयान दिया था। दूसरे दिन सदन में माफ़ी मांगने से क्या बिहार व भारत वर्ष की महिलाओं का मान सम्मान वापस लौटेगा।

Advertisement

Nitish Controversial Statement:  नीतीश को नशीली दवाइयां देने की शंका जताई

राष्ट्रीय लोक जनता दल के प्रवक्ता सिन्हा ने यह शंका व्यक्त की है कि मुख्यमंत्री आवास में कुछ लोग नीतीश कुमार को अंड-बंड बोलने के लिए कुछ नशीली दवाइयां देने का काम करते हैं। जिसकी उच्च स्तरीय जांच की जरूरत है। नीतीश कुमार एनडीए के साथ मिलकर जो अच्छा काम किए उसे मटियामेट कराने की योजना राजद, कांग्रेस और कुछ तथाकथित जदयू के नेता करते रहते हैं। यह जांच का विषय है।

Nitish Controversial Statement:  मांझी को अपमानित कराने पर दुःख

सिन्हा ने बताया कि राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भारत सरकार के पूर्व मंत्री उपेंद्र कुशवाहा हमेशा महिलाओं के सम्मान एवं उन्हें राजनीति में उचित भागीदारी देने के लिए तत्पर हैं। वहीँ रालोजद विधान सभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा महादलित समाज के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी को अपमानित करने की घटना पर भी दुःख व्यक्त किया।

Nitish Controversial Statement:  फूंका नीतीश का पुतला, नारेबाजी

नीतीश कुमार द्वारा विधानसभा व विधान परिषद के अंदर दिए गए बयान के बाद राजनीति गलियारों के अंदर खलबली है। विपक्ष इस मामले को लेकर नीतीश के खिलाफ मोर्चा खोले हुए है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा समस्तीपुर में स्टेडियम गोलंबर के पास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की गई। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की।

रिपोर्टः सुजीत कुमार, ब्यूरोचीफ, बिहार

रिपोर्टः संतोष कुमार ठाकुर, संवाददाता, समस्तीपुर, बिहार

ये भी पढ़ें: बिहार की जनता के लिए आज सबसे बड़ा दिन-उमेश सिंह कुशवाहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *