Advertisement

Lok Sabha Election 2024: उत्तराखंड में कल मतदान, तैयारियां पूरी

Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Election 2024

Share
Advertisement

Lok Sabha Election 2024: उत्तराखंड राज्य में लोकसभा की पांच सीटों के लिए सीटों गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, हरिद्वार, अल्मोड़ा व नैनीताल-ऊधम सिंह नगर पर कल शुक्रवार 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होगा। इससे पहले राज्य में चुनाव प्रचार का शोर थम चुका है। प्रदेश में शराबबंदी लागू हो गई है। मतदान संपन्न होने तक शराब की बिक्री और लाने-ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा।

Advertisement

274 जोन व 1499 सेक्टर में बंटा उत्तराखंड

आज 11 हजार से ज्यादा पोलिंग पार्टियां अपने गंतव्य को रवाना हो गई। राज्य को कुल 274 जोन व 1499 सेक्टर में बांटा गया है। 5892 केंद्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है। जिसे जिलों के अलावा राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम में भी देखा और सुना जा सकेगा। राज्य में 809 बूथ अति संवेदनशील और 1365 बूथ संवेदनशील घोषित किए गए हैं। इन पर विशेष नजर रखी जा रही है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सुरक्षा के प्रयाप्त इंतजाम हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से बढ़ चढ़ कर वोट डालने की अपील की।

55 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में होगी कैद

राज्य के 83,37914 मतदाता इन पांच सीटों पर 55 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए एक लाख से अधिक कार्मिक, पुलिस व सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।राज्य की पांच सीटों पर पहले चरण में होने वाले मतदान के लिए राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।मतदान को सकुशल व निर्विघ्न रूप से संपन्न कराने के लिए 55 हजार सरकारी कर्मचारी और 40 हजार पुलिस कर्मी, होमगार्ड, पीआरडी व वन कर्मियों के अलावा 65 कंपनी केंद्रीय बल तैनात किया गया है। उत्तर प्रदेश व हिमाचल से लगी सीमाओं पर सीसी कैमरों से नजर रखी जा रही है और यहां सघन जांच भी शुरू कर दी गई है। आपात स्थिति में कर्मचारियों को लाने के लिए दो हेलीकाप्टर तैनात किए गए हैं।

राज्य में लोकसभा चुनाव के लिए 15 हजार ईवीएम और वीवीपैट लगाई गई हैं। 19 अप्रैल को 55 प्रत्याशियों का भाग्य इनमें कैद हो जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया, प्रदेश में शुक्रवार को मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा। शाम पांच बजे तक जो मतदाता मतदेय स्थल के भीतर प्रविष्ट हो जाएंगे, वह वोट डाल सकेंगे।

रिपोर्ट- शुभांगी भट्ट, देहरादून, उत्तराखंड

यह भी पढ़ें: ’पहले मतदान, फिर जलपान’, मायावती बोलीं- मन्दिर-मस्जिद के नाम पर न हो वोट का गलत इस्तेमाल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें