
Lok Sabha Election 2024:
इंडिया गठबंधन ( Lok Sabha Election 2024 ) उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी गठबंधन बचाने की आखिरी कोशिश में लगी हुई है। वहीं उत्तर प्रदेश सपा पार्टी की ओर से बड़ी जानकारी सामने आई है। सपा ने कांग्रेस को 17 सीटें ऑफर की हैं.समाजवादी पार्टी की ओर से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखकर 17 सीट देने की बात कही गई है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लिखा पत्र
बता दें कि सपा राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि “हमने कांग्रेस को 17 सीट ऑफर की है लेकिन अभी तक उनका जवाब नहीं आया है। आपको बता दें कि इससे पहले सपा ने 11 सीट आफर की थी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि सपा ने कांग्रेस को कौन सी सीटें ऑफर की हैं। बता दें सपा अब तक 27 सीटों पर प्रत्याशी उतार चुकी है. हालांकि इसमें कुछ ऐसी सीटें भी हैं जिन पर कांग्रेस भी दावा कर रही है।
यह भी पढ़े:Bhagalpur: 128 करोड़ की लागत से बना IIIT भवन, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
अमेठी पहुंची राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा
आज कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की अगुवाई में भारत जोड़ो न्याय यात्रा अमेठी से होकर गुजरी इस दौरान सांसद राहुल गांधी ने भाजपा पर किसान प्रदर्शन को लेकर जमकर निशाना साधा। वहीं बता दें कि इस यात्रा में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के भी शामिल होने की जानकारी सामने आई थी। लेकिन सीट शेयरिंग पर चल रही बात को लेकर वह यात्रा में शामिल नहीं हुए।
सपा की ओर से कांग्रेस को ऑफर की गई 17 सीटों के बाद अब यही सवाल सामने आता है कि क्या कांग्रेस पार्टी इस ऑफर का स्वीकार करती है। क्योंकी इससे पूर्व गठबंधन को काफी नुकसान पहुंच चुका है। हाल ही में मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम असोक चह्वाण के पार्टी से इस्तीफे देने की जानकारी सामने आई थी। वहीं सियासी गलियारों में चल रही हलचल के अनुसार कांग्रेस पार्टी से कमलनाथ के भी साथ छोड़ने की अटकले लगाई जा रही है। ऐसे में गठबंधन और खुद पार्टी को अधिक न नुकसान पहुंचे यह फैसला जल्द से जल्द लेना काफी अहम हो जाता है।
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप