Advertisement

बिहार सरकार है हत्यारी सरकार-जीतनराम मांझी

Share
Advertisement

Jitanram Manjhi: हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतनराम मांझी ने पत्रकारों से बात की। इस दौरान उन्होंने नीतीश कुमार और बिहार सरकार को आड़े हाथों लिया। साथ ही उन्होंने अध्यक्ष पर भी तंज कसा। उन्होंने प्रदेश सरकार को हत्यारी सरकार की संज्ञा भी दी।

Advertisement

Jitanram Manjhi: बोले, साजिश के तहत दिया जा रहा विषैला पदार्थ

जीतनराम मांझी बोले कि मैं 80 वर्ष का हो गया वो 74 वर्ष के हैं। मैं 1980 में विधायक बना और वो 1985 में। फिर भी उन्होंने तुम ताम की बात की। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके भोजन में विषैला पदार्थ मिलाया जा रहा है। यह एक साजिश के तहत किया जा रहा है ताकि गद्दी किसी और को मिल जाए। वह बोले तभी उन्होंने महावीर चौधरी के पोट्रेट पर माल्यार्पण करने की बजाय अशोक चौधरी को माला पहना दी जो कि जीवित हैं।

Jitanram Manjhi: ऐसा लगता है विधानसभा अध्यक्ष भी प्रदेश सरकार के पक्ष में

मांझी ने कहा, उन्होंने महिलाओं के बारे में क्या-क्या कहा। इसकी चर्चा देश नहीं बल्कि विदेश तक है। ऐसा लगता है उनके संस्कार गिर गए हैं। मांझी ने विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी के बारे में कहा, वे विधानसभा के कस्टोडियन हैं। उन्होंने हमसे अपनी बात रखने को कहा, जब मैंने अपनी बात रखी तो नीतीश बीच में टपक गए। जब वे ही अध्यक्ष की बात नहीं मानेंगे तो कौन मानेगा। मांझी ने विधानसभा अध्यक्ष कहा कि ऐसा लगता है कि वे सत्ता पक्ष के फेवर में डिसीजन लें रहे हैं जोकि घातक है। सीएम के साथ-साथ वो भी दोषी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आज जो लड्डू बांटे गए उसमें भी जहरीला पदार्थ मिलाकर दिया गया कि हम लोग खाएं और हमलोग का दिमाग जरा दूसरे ढंग का हो। कौन बांटे आप देखिए।

Jitanram Manjhi: ऐसी हत्यारी सरकार के हाथ में बागडोर से बिहार की गजब स्थिति

जीतन राम मांझी ने कहा कि आपने देखा हम जब धरना दे रहे थे तो वो लोग ऐसा किया कि फोटो ग्राफर के सामने खड़े हो गए। ताकि हम लोगों का फेस न आए। हम लोगों की स्लोगन की पट्टियां न आएं। कहने का मतलब में भी वो जनतंत्र की हत्या करना चाहते हैं तो ऐसी हत्यारी सरकार, ऐसी हत्यारी पार्टी के हाथ में बिहार की बागडोर रहकर आज गजब स्थिति में है। लॉ एंड आर्डर, विकास सबमें फिसड्डी साबित हुए हैं। इस सरकार के जाने में ही बिहार का फायदा है।

रिपोर्टः सुजीत कुमार, ब्यूरोचीफ, बिहार

ये भी पढ़ें: बिहार विधान परिषद का शीतकालीन सत्र संपन्न, छह विधेयक पारित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *