Advertisement

farmers protest: किसान आंदोलन को देखते हुए कई किसान नेताओं को किया गया नजरबंद

किसान नेता

Share
Advertisement

farmers protest: MSP समेत कई मांगों को लेकर देश के किसान आंदोलन कर रहे हैं। देश की राजधानी दिल्ली की सीमा पर हजारों की संख्या में किसान मौजूद हैं जो दिल्ली कूच की तैयारी में हैं। किसानों के इस आंदोलन को लेकर प्रशासन भी एक्शन में आ गया है। पुलिस ने कई किसान नेताओं को उनके घरों में नजरबंद कर दिया है। गाजियाबाद में भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय सचिव बबलू त्यागी को भी नजरबंद किया गया है। इसको लेकर किसान संगठन के राष्ट्रीय सचिव बबलू त्यागी ने कहा है कि जब से किसानों ने दिल्ली कूच का ऐलान किया है तभी से किसान नेता पुलिस के निशाने पर हैं। बार्डर पर जिस तरह से किलेबंदी की गई है उससे ऐसा लगता है जैसे किसान आंदोलन नहीं बल्कि सरकार किसान रोको आंदोलन चला रही है।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः Farmers Protest: किसानों का ‘दिल्ली चलो’ मार्च फिर से शुरू, इन रास्तों पर जाने से बचें

किसान नेताओं को घरों में किया नजरबंद

farmers protest: मुजफ्फनगर में पुलिस ने गाजीपुर बॉर्डर पर धरना प्रदर्शन के मद्देनजर किसानों को घरों में नजरबंद कर दिया। ताकि वो समर्थको के साथ दिल्ली में किसानों के प्रदर्शन में शामिल न हो सकें। भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय सचिव बबलू त्यागी ने बताया कि वो अपने अन्य साथियों के साथ गाजीपुर बार्डर जाने के लिए तैयार हुए तभी विजय नगर पुलिस ने उन्हें हाउस अरेस्ट कर नजरबंद कर लिया।

ये भी पढ़ेंः Farmers Protest के चलते दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर पुलिस तैनात, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने की शांति बनाए रखने की अपील

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें