Advertisement

Delhi News: CM केजरीवाल पर मनोज तिवारी का वार, ‘लोगों को शराब पिलाने के लिए केजरीवाल करते हैं प्रेरित’

Delhi News bjp mp attack on cm kejriwal over drugs scam news in hindi
Share

Delhi News:

Advertisement

दिल्ली(Delhi News) शराब घोटाला मामले के बाद आम आदमी पार्टी पर नया आरोप लगता हुआ दिखाई दे रहा है। बता दें कि शनिवार को सीएम केजरीवाल के खिलाफ दवा घोटाला में दिल्ली एलजी ने सीबीआई को जांच के आदेश दिए है। इस मामले में मच रही हलचल काफी तेज हो गई है।

Advertisement

भाजपा सांसद ने साधा निशाना

बता दें कि दिल्ली भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने सीएम केजरीवाल पर हमला बोला है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया से बातचीत करने के दौरान मनोज तिवारी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल लोगों को शराब पीने के लिए प्रेरित करते हैं और वे ऐसे व्यक्ति हैं जो कानून का पालन नहीं करते हैं। साथ ही उन्होंने केजरीवाल पर नकली दवाओं के कारोबार में शामिल होने का आरोप भी लगाया है।

दिल्ली के लोगों ने बड़ा विश्वास किया

जिस व्यक्ति ने दिल्ली को ऐसे ऐसे सपने दिखाए जिसपर दिल्ली के लोगों ने बड़ा विश्वास किया। लोग उनपर विश्वास करते हुए उनके साथ चल पड़े। लेकिन आज उस व्यक्ति कि इमेज, उस व्यक्ति की पहचान जिनका नाम अरविंद केजरीवाल है। उनका क्या बना है? उसपर सभी को विचार करना चाहिए।

लोगों को शराब पीने के लिए प्रेरित करता है

सीएम केजरीवाल पर निशाना साधते हुए भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल लोगों को शराब पीने के लिए प्रेरित करता है। अरविंद केजरीवाल वो व्यक्ति हैं जो कानून का पालन नहीं करते हैं। अरविंद केजरीवाल वो व्यक्ति हैं जो नकली दवाओं का व्यापार करवाता है। अरविंद केजरीवाल वो मुख्यमंत्री बन गए हैं जो भ्रष्टाचार की एक कम समय में सबसे बड़ी रिकॉर्ड बना देता है।

यह आम आदमी पार्टी के साथ ही हो सकता है

सीएम केजरीवाल पर सांसद मनोज तिवारी ने भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इस पूरी दुनिया में यदि कोई पार्टी बनी हो और सबसे कम समय में सबसे बड़ी भ्रष्टाचार का आरोप भी बन गई हो यह केवल आम आदमी पार्टी के साथ ही हो सकता है। वहीं इस से पहले आपको बता दें कि ईडी द्वारा तीसरी बार कथित शराब घोटाला मामले में सीएम केजरीवाल के खिलाफ समन जारी किया जा चुका है।

यह भी पढ़े: Bihar News: जेल से बाहर आने के बाद बोले मनीष कश्यप,’काला पानी की सजा काटकर आया, डरूंगा नहीं’

Follow Us On:https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें