Sambhal में बड़ा हादसा, सवारियों से भरी बस पलटी, 7 लोग घायल

संभल(Sambhal) जिले में स्टेट हाईवे पर तेज रफ्तार डग्गामार स्लीपर बस पलटी है। हादसे में बस में सवार 7 लोग घायल हुए हैं। दो को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया है। वहीं 5 लोगों का सरकारी अस्पताल में उपचार चल रहा है। बस चंडीगढ़ से बदायूं जिले को जा रही थी ।हादसे का कारण छुट्टा पशु को बचाने के प्रयास में बस का पलटना बताया जा रहा है। डबल डेकर बस में 100 से अधिक यात्री बताए जा रहे हैं।
ऐसे हुआ हादसा
आपको बता दें स्टेट हाईवे पर तेज रफ्तार डग्गामार स्लीपर बस पलटने का पूरा मामला गुन्नौर थाना इलाके के बदायूं मेरठ स्टेट हाईवे पर ग्राम जगन्नाथपुर का है। जहां रविवार सुबह चंडीगढ़ से बदायूं के उझानी जा रही तेज रफ्तार डग्गामार स्लीपर बस अचानक पलट गई। बस पलटने से उसमें सवार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चीख-पुकार मचने लगी। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।
वहीं लोगों ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू चलाकर बस में सवार घायल यात्रियों को बाहर निकाला। तत्काल एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए गुन्नौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया घायलों में दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है वही हादसे में पांच अन्य घायलों का सरकारी अस्पताल में उपचार चल रहा है। गुन्नौर पुलिस क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार सिद्धू ने बताया कि चंडीगढ़ से उझानी जा रही बस छुट्टा पशुओं को बचाने के प्रयास में हाईवे पर पलट गई। जिसमें सवार 7 यात्री घायल हुए हैं 2 को हायर सेंटर रेफर किया गया है। वहीं पांच का इलाज चल रहा है।
फिलहाल मौके पर शांति बनी हुई है बताया जा रहा है कि डबल डेकर बस में 100 से अधिक सवारियां थी। हादसे के बाद अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया था। बहरहाल हादसे के बाद लोगों में दहशत का माहौल है।
संभल से अरुण कुमार की रिपोर्ट
ये भी पढ़ें: Sambhal: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से युवक की मौत