Advertisement

Bihar: सीएम नीतीश ने सहायक प्रशाखा पदाधिकारियों, सहायक प्राध्यापकों एवं व्याख्याताओं को दिए नियुक्ति पत्र

Appointment letter given by CM

Appointment letter given by CM

Share
Advertisement

Appointment letter given by CM:  पटना में मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित ‘संवाद’ में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने बिहार सचिवालय सेवा अंतर्गत 1,333 सहायक प्रशाखा पदाधिकारियों, विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग अंतर्गत 228 सहायक प्राध्यापकों एवं 572 व्याख्याताओं सहित कुल 2,133 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने सांकेतिक रूप से सहायक प्रशाखा पदाधिकारी मनीष कुमार,  दीपिका कुमारी,  जितेंद्र कुमार मंडल, सरिता कुमारी, सुशील कुमार,  रुपा कुमारी,  नीलम कुमारी तथा व्याख्याता पीयूष कुमार पाठक, शिप्रा भदानी एवं सहायक प्राध्यापक सारिका कुशवाहा को नियुक्ति पत्र प्रदान किया।

Advertisement

डिप्टी सीएम और शिक्षा मंत्री ने भी बांटे नियुक्ति पत्र

इस कार्यक्रम में 50 अभ्यर्थियों को सांकेतिक रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री के अलावा उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी,  उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा,  शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी, विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुमित कुमार सिंह ने भी अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी,  उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी, विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुमित कुमार सिंह,  मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार,  मुख्य सचिव आमिर सुबहानी,  मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान सचिव डॉ० बी० राजेन्दर, विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह,  मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव मो० सोहेल, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह सहित अन्य वरीय अधिकारीगण एवं अभ्यर्थीगण उपस्थित थे।

रिपोर्टः सुजीत श्रीवास्तव, ब्यूरोचीफ, बिहार

यह भी पढ़ें:  Bihar: नियोजित शिक्षकों के लिए खुशख़बरी, शिक्षा मंत्री बोले, किसी बहकावे में न आएं

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें