Uttar Pradesh

सपा में शामिल दामाद का इमरान मसूद पर बड़ा हमला, बोले- ‘अगर आप अखिलेश को…’

UP News : उत्तर प्रदेश की सियासत में शुक्रवार को एक और राजनीतिक हलचल देखने को मिली. सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के दामाद शायान मसूद ने कांग्रेस का साथ छोड़कर समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया. सपा की सदस्यता लेने के बाद शायान मसूद ने पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की और उनके समर्थन में सोशल मीडिया पर गाना भी साझा किया.

समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद शायान मसूद ने अपने ससुर इमरान मसूद की राजनीतिक विचारधारा से असहमति जताई, उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी को हराना है तो बीजेपी के खिलाफ लड़ाई जरूरी है.

शायान मसूद के मुताबिक, इमरान मसूद लगातार अखिलेश यादव पर हमला कर रहे हैं, जबकि उनके अनुसार बीजेपी को हराने की क्षमता अखिलेश यादव में है, उन्होंने कहा कि यही वैचारिक मतभेद उनके सपा में शामिल होने की बड़ी वजह है.

बीजेपी को हराना हमारा सीधा एजेंडा

शायान मसूद ने कहा कि उनका सीधा एजेंडा भारतीय जनता पार्टी और सांप्रदायिक ताकतों को हराना है, उन्होंने आरोप लगाया कि अगर बीजेपी को हराने की बात की जा रही है, लेकिन राजनीतिक लड़ाई समाजवादी पार्टी से लड़ी जा रही है, तो इसका फायदा बीजेपी को हो सकता है, उन्होंने कहा कि वह अखिलेश यादव को मजबूत करने के लिए उनके साथ आए हैं.

सपा में शामिल होने के बाद अखिलेश से मुलाकात

सपा में शामिल होने के बाद शायान मसूद ने दावा किया कि समाजवादी पार्टी पूरे उत्तर प्रदेश में अच्छा प्रदर्शन कर रही है, उन्होंने कहा कि पीडीए की स्वीकार्यता तेजी से बढ़ रही है और लोगों में बदलाव को लेकर उत्साह दिखाई दे रहा है.

समाजवादी पार्टी की ओर से सोशल मीडिया पर दी गई जानकारी के मुताबिक, लखनऊ में सहारनपुर के शादान मसूद, शायान मसूद और उनके साथियों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. इसके बाद सभी ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से शिष्टाचार मुलाकात की.

ये भी पढ़ें- दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर चला बुलडोजर, अवैध ढांचे हटाए गए, जानिए क्या है पूरा मामला

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button