Advertisement

महेंद्र सिंह धोनी आज मना रहे अपना 41वां जन्मदिन, पत्नी संग कुछ इस अंदाज में मनाया बर्थडे

Share
Advertisement

Dhoni Birthday Celebration: आज एक ऐसे क्रिकेटर का जन्मदिन है, जिन्होंने देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में अपने खेल से दुनियाभर में अपना डंका मनवाया है। आप समझ ही गए होंगे कि हम Birthday boy Mahendra Singh Dhoni की बात कर रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी आज 41 साल के हो गए हैं। उन्होंने अपना बर्थडे सेलीब्रेट इंग्लैंड में अपने पूरे परिवार के साथ मनाया है। बता दें 4 जुलाई को ही महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी सिंह धोनी ने अपने शादी की 12वीं सालगिरह भी मनाई है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: राजधानी दिल्ली में जारी है भीषण गर्मी का सितम, मौसम विभाग के अनुसार आज हल्की बारिश होने की संभावना

जिसे देखते हुए उनके फैंस द्वारा सोशल मीडिया पर बधाइयों की लंबी कतार दिखाई दे रही है। 22 गज के क्रिकेट की पिच से लेकर देश के जवानों के साथ मिलकर देश की सेवा करने का तमगा भी धोनी के नाम है। आज के दिन माही के सभी समर्थक उनके 16 साल के  लंबे सफर  को याद कर रहें हैं। ये सफर वाकई यादगार भी है।

कैप्टन कूल नाम से फेमस अपने माही

डेढ़ दशक के इस सफर में धोनी सिर्फ धोनी ही नहीं बल्कि माही, कैप्टन कूल, MS Dohni , हेलीकॉप्टर किंग जैस नामों से लोगों की आंखों का तारा बने हुए हैं। लेकिन इन सबसे पहले धोनी साहसी व्यक्तित्व के धनी भी है। उनके पास आशा कि ऐसी किरण है जिससे वो जिंदगी के इम्तिहान में लगातार संघर्षों से लड़ते हुए अपने अंदर एक विशेष व्यक्तित्व का निर्माण करने में सफल हुए हैं।  क्रिकेट के मैदान पर हमेशा शांति से खेलते हुए नजर आते हैं साथ ही अन्य  खिलाड़ियों का आत्मबल बढ़ाने का भी काम करते हैं। इनकी इस खासियत से हम सभी वाकिफ हैं।

धोनी का वो अलविदा मोमेंट

बता दें कैप्टन कूल के अनोखे अंदाज से तो सभी कोई अच्छे से वाकिफ होंगे ही। उनका तरीका हमेशा ही लोगों को हैरान कर देने वाला होता है। धोनी के अंदर सच को स्वीकारने की कला शायद अन्य लोगों से बिल्कुल ही अलग है। बहुत दिन नहीं बीते हैं जब एक शानदार गाने के साथ धोनी ने अपने रिटायरमैंट का ऐलान किया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर उनका पसंदीदा गाना “मैं पल दो पल का शायर हूं..पल दो पल मेरी कहानी है”, के साथ उन्होंने 15 अगस्त 2020 को 1929 बजे से खूद को रिटायर मानने का ऐलान किया था। 

यह भी पढ़ें: सियासी संकट के बीच ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन का इस्तीफा

रिपोर्ट: निशांत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *