Advertisement

CWG 2022: दूसरे दिन भी कुश्ती में गोल्डेन हैट्रिक, भारतीय पुरुष हॉकी टीम और महिला क्रिकेट टीम फाइनल में

Share
Advertisement

बर्मिंघम में जारी Commonwealth Games 2022 खेलों के नौवें दिन भारत के पहलवानों का कमाल जारी है। बता दें राष्ट्रमंडल खेलों के आठवें दिन शुक्रवार को हैट्रिक बनाने वाले पहलवानों ने नौवें दिन भी इस कारनामे को अंजाम दिया है। इसी के साथ इस कड़ी में सबसे हालिया पदक नवीन ने 74 किग्रा भार वर्ग में पाकिस्तान के मोहम्मद शरीफ ताहिर की पटखनी देकर बड़ी जीत हासिल कर ली है। भारतीय कुश्ती टीम ने स्वर्ण के मामले में 2018 गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों को पीछे छोड़ दिया है। बता दें साल 2018 में भारत ने कुश्ती में पांच स्वर्ण जीते थे।

Advertisement

यह भी पढ़ें: ISRO आज SSLV के साथ रचेगा इतिहास, अंतरिक्ष में भेजे दो उपग्रह अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट-EOS-02 और AzadiSat

बॉक्सिंग में भी भारतीय एथलीट्स का जलवा

वहीं, बॉक्सिंग में भी भारतीय एथलीट्स का जलवा जारी है। नौवें दिन भारत के चार मुक्केबाज (नीतू, अमित पंघाल, निकहत जरीन और सागर अहलावत) फाइनल में पहुंचकर कम से कम रजत पक्का कर लिया है। वहीं, रोहित टोकस, मोहम्मद हुसामुद्दीन और जैस्मिन सेमीफाइनल में हार गए और कांस्य पदक अपने नाम किया।

पीवी सिंधु भी पहुंची सेमीफाइनल

बैडमिंटन में पुरुषों और महिलाओं के सिंगल्स में पीवी सिंधु, किदांबी श्रीकांत और लक्ष्य सेन सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। वहीं, मेन्स डबल्स में सात्विकसाईराज रैंकरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी सेमीफाइनल में पहुंच गई है। बात करें, तो पीवी सिंधु ने सिंगल्स वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। उन्होंने मलेशिया की जे.डब्ल्यू गोह को 19-21, 21-14, 21-18 से हराकर अंतिम चार का टिकट हासिल किया।

पुरुष हॉकी टीम का भी कमाल जारी

देश में पुरुष हॉकी टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 3-2 से हराकर रजत पदक सुनिश्चित करते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया है। इसी के साथ भारतीय टीम तीसरी बार कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंची है।

भारत के कुल पदक

बर्मिंघम में जारी Commonwealth Games 2022 खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में अबतक कुल 13 स्वर्ण, 11 रजत और 16 कांस्य पदक जीते है। इसी के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में भारत 5वें पायदान पर रहकर कुल 40 पदक हासिल कर लिया है।

यह भी पढ़ें: महिंद्रा की कारों ने मचाया मार्केट में धमाल, ताबड़तोड़ सेल हुई दर्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *