
SHARADIYA NAVRATRI : आज से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। पूरे नौ दिन देवी की स्थापना की जाती है। कलश स्थापना के मुहूर्त की बात करें तो 6 : 30 बजे से 7 : 31 तक है। दोपहर के मुहूर्त की बात करें तो 12 : 3 बजे से 12 : 51 तक मुहूर्त है। नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा होगी। इन नौ दिन खान – पान का ख्याल रखा जाता है।
जानकारी के लिए बता दें नवरात्र महापर्व की शुरुआत है। आज घटस्थापना होगी। इसके बाद से यह पर्व शुरू होता है। देवी की चौकी बनाई जाती है और कलश स्थापित होता है। घटस्थापना शुभ मुहूर्र में ही किया जाता है। नवरात्रि की बात करें तो चार बार नवरात्र पड़ते हैं। इसमें माद्य, चैत्र, आषाढ़ और आश्विन शामिल है। पूरे देश भर में नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। पूरे नौ दिन देवी मां की उपासना की जाती है।
इन नौ दिनों तेल मसालों का…
जानकारी के लिए बता दें कि नवरात्र के समय सात्विक भोजन करना चाहिए। खान पान का ध्यान रखना चाहिए। खान पान में जौ और जल का प्रयोग करना शुभ माना जाता है। इन नौ दिनों तेल मसालों का प्रयोग वर्जित माना जाता है। अबकी बार देवी का आवाहन पालकी में हो रहा है। शास्त्रों की बात करें तो पालकी पर देवी की सवारी को अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि महामरी , आर्थिक मंदी और युद्ध जैसे संकेत मिलते हैं।
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप