Punjabराज्य

बठिंडा में सनसनीखेज अपराध की साजिश नाकाम, विदेश में बैठे गैंगस्टर का गुर्गा पिस्तौल समेत गिरफ्तार

Punjab News : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए शुरू किए गए अभियान के दौरान एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए, एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (ए.जी.टी.एफ.) पंजाब ने विदेश स्थित गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़े एक गुर्गे को एक देशी अवैध .32 बोर पिस्तौल और दो जिंदा कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है. यह जानकारी डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डी.जी.पी.) पंजाब गौरव यादव ने दी.

गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान जसदीप सिंह उर्फ जस्सा निवासी गांव बीड़ बहमण, बठिंडा के रूप में हुई है.

प्रारंभिक जांच में हुआ खुलासा

डी.जी.पी. गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी ने विदेश स्थित गैंगस्टर के निर्देशों पर यह अवैध हथियार हासिल किया था और वह पंजाब में किसी सनसनीखेज अपराध को अंजाम देने की योजना बना रहा था.

डी.जी.पी. ने बताया कि इस मामले में आगे-पीछे के संबंधों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है.

संदिग्ध हालत में खड़ा था व्यक्ति

ऑपरेशन का विवरण साझा करते हुए अतिरिक्त डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (ए.डी.जी.पी.) ए.जी.टी.एफ. प्रमोद बान ने बताया कि जब ए.जी.टी.एफ. की पुलिस टीमें गश्त पर थीं, तो उन्होंने राजिंद्रा कॉलेज की चारदीवारी के पास एक व्यक्ति को संदिग्ध हालत में खड़ा देखा, जो पुलिस वाहन को देखकर घबरा गया.

32 बोर पिस्तौल और दो कारतूस बरामद

उसकी चाल-चलन को संदिग्ध पाते हुए ए.जी.टी.एफ. टीम ने तुरंत उसे हिरासत में ले लिया, जिसने अपनी पहचान जसदीप उर्फ जस्सा के रूप में बताई, उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक .32 बोर पिस्तौल सहित दो जिंदा कारतूस बरामद हुए.

ए.डी.जी.पी. ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी जसदीप सिंह उर्फ जस्सा का पुराना आपराधिक पृष्ठभूमि है और वह शस्त्र अधिनियम तथा अन्य आपराधिक गतिविधियों से संबंधित कई आपराधिक मामलों में शामिल रहा है. इस संबंध में थाना कोतवाली, बठिंडा में शस्त्र अधिनियम की धारा 25 के तहत दिनांक 10.08.2026 को एफ.आई.आर. संख्या 164 दर्ज की गई है.

ये भी पढ़ें – शिमला-बिलासपुर हाईवे पर कार पर गिरी भारी चट्टान, 1 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button