IPL

धाकड़ गेंदबाज जोश हेजलवुड बेंगलुरु पहुंचे, RCB में खुशी की लहर

IPL 2026 : IPL 2026 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के लिए राहत की खबर है. टीम के स्टार तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड अब पूरी तरह फिट होकर टीम से जुड़ गए हैं. हेजलवुड पिछले कुछ समय से चोट का सामना कर रहे थे, लेकिन अब रिकवरी के बाद खेलने के लिए तैयार हैं.

इस सीजन का पहला मैच RCB और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा. हालांकि, हेजलवुड के शुरुआती मैचों में खेलने की आधिकारिक पुष्टि टीम की ओर से अभी नहीं हुई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह शुरुआती 1-2 मैचों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे.

मेडिकल टीम से हरी झंडी का इंतजार

वहीं, हेजलवुड की वापसी पूरी तरह क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की मेडिकल टीम की मंजूरी पर निर्भर करेगी. ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट बोर्ड अपने व्यस्त टेस्ट शेड्यूल को देखते हुए कोई जोखिम नहीं लेना चाहता. इसके चलते हेजलवुड की वापसी में देरी हो सकती है. उनकी गैर-मौजूदगी टीम के लिए चिंता का कारण बन सकती है, लेकिन टीम अपने खिताब को बचाने के लिए तैयार है.

विकल्प की तलाश जारी

शुरुआती मैचों में हेजलवुड की अनुपस्थिति में टीम उनके विकल्प की तलाश कर रही है. संभावना है कि टीम जैकब डफी को प्लेइंग इलेवन में जगह दे सकती है. वहीं, भारतीय तेज गेंदबाज यश दयाल पहले ही सीजन से बाहर हैं, जिससे टीम के पेस अटैक की चिंता बढ़ गई है. ऐसे में ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या से मिडिल ओवर्स में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है. क्रुणाल ने पिछले सीजन में शानदार प्रदर्शन किया था.

ये भी पढ़ें- LPG Crisis Charge : होटल और रेस्टोरेंट अब ग्राहकों से नहीं ले सकेंगे LPG चार्ज, जानिए क्या है पूरा मामला

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button